Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

मातृशक्ति चौहान की स्वर्णिम दहाड़! राज्य स्तरीय कुश्ती में उदयपुर का नाम किया रोशन

हाल ही मे उदयपुर मे आयोजित हुई अंडर 14 छात्र-छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता मे मातृशक्ति चौहान की स्वर्णिम सफलता पर उदयपुर कुश्ती खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के अध्यक्ष वीरम देव सिंह कृष्णावत एवं यदुराज सिंह कृष्णावत ने उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मातृशक्ति के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगी।कुश्ती कोच हेमंत अठवाल ने बताया की मातृशक्ति की यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और बेटियों की खेल प्रतिभा का प्रतीक है। कुश्ती जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में अपनी प्रतिभा साबित कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर अभ्यास से सफलता के नए शिखर छुए जा सकते हैं।श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला संचालक कृष सेन ने कहा की उदयपुर के लिए मातृशक्ति चौहान का स्वर्ण पदक गौरव का क्षण है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बालिका पहलवानों को आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगीइसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग मे व्यायामशाला के प्रतिभाशाली पहलवान नैतिक ओड ने 35 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त कर संस्था और जिले का मान बढ़ाया। वहीं डिग मे आयोजित हुई अंडर-19 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में उदयपुर की होनहार पहलवान माही ओड ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर जिले को एक और उपलब्धि दिलाई।तीनों पहलवानों की सफलता से श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर वरिष्ठ पहलवान सुन्दर सोलंकी,दिपक मोदी, दिलीप कल्याणा, विक्की पटून, दिपक वसीटा, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य पहलवान उपस्थित रहे। सभी ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नागपुर: 20 रुपये नहीं मिले तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामटेक तहसील के देवलापार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, स्कूल जाते समय बच्चे ने अपनी मां से 20 रुपये मांगे थे, लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं। इस घटना ने बच्चों की भावनात्मक स्थिति और अभिभावकों के साथ संवाद के महत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

WhatsApp पर ‘NO’ लिखते ही बैंक खाता खाली? हैदराबाद पुलिस कमिश्नर की साइबर फ्रॉड को लेकर चेतावनी!

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चेतावनी के अनुसार, ठग WhatsApp पर अनजान नंबर से बैंक खाते से पैसे कटने का फर्जी मैसेज भेज सकते हैं। मैसेज में ट्रांजैक्शन नहीं करने पर ‘NO’ लिखकर जवाब देने को कहा जाता है। हालांकि, केवल ‘NO’ लिखने से मैलवेयर सक्रिय होकर बैंक खाता खाली हो जाने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज का जवाब न दें और अपने बैंक के आधिकारिक ऐप या कस्टमर केयर से लेनदेन की पुष्टि करें। संदिग्ध नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। सतर्क रहें और इस जानकारी को दूसरों तक पहुंचाकर उन्हें भी जागरूक करें।

पाकिस्तान-रूस की बढ़ती नजदीकियां! प्रत्यर्पण संधि और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति, भारत की बढ़ सकती है चिंता

पाकिस्तान और रूस ने प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने तथा संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी सहमति बनी है। यह घटनाक्रम रूस के गृहमंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव के पाकिस्तान दौरे के दौरान सामने आया। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान का दौरा करने वाले रूस के पहले गृहमंत्री हैं। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, भारत पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

राजस्थान में मौसम का यलो अलर्ट जारी, जयपुर समेत 13 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!

राजस्थान में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार जयपुर सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

बारां में गोविन्द सिंह डोटासरा की तबीयत बिगड़ी, टीकाराम जूली और प्रमोद जैन भाया निजी अस्पताल लेकर रवाना

बारां में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भाया उन्हें निजी अस्पताल लेकर जा रहे हैं। डोटासरा आज भवानीमंडी और बारां में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति और तबीयत बिगड़ने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सभी की नजरें अब उनके स्वास्थ्य से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं।

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे

मुंबई, जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो हँसी, उलझनों और सरप्राइज़ से भरा सफर तय मानिए। प्यार, झूठ और सेकंड चांस से सजी इस दिल छू लेने वाली कॉमेडी का आनंद लीजिए ‘गिन्नी वेड्स सनी 2′ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में, 16 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।प्रशांत झा द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी में अविनाश तिवारी ‘सनी’ की भूमिका में नज़र आएँगे, जो एक छोटे शहर का पहलवान है और अपने लिए दुल्हन ढूँढने में संघर्ष कर रहा है। वहीं, मेधा शंकर ने ‘गिन्नी’ का किरदार निभाया है, जो दिल्ली की एक बेफिक्र और ज़िंदादिल लड़की है, जिसकी आज़ाद सोच उसके परिवार की चिंता का कारण बनती है। रिश्ता तय करने के लिए दोनों अपनी सच्चाई को थोड़ा तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, लेकिन शादी के बाद जब असलियत सामने आती है, तब शुरू होता है हँसी और ड्रामे से भरपूर असली बवाल। अलग-अलग स्वभाव, छुपे हुए राज़ और दखल देने वाले रिश्तेदार उनकी शादीशुदा ज़िंदगी को एक रोलर-कोस्टर में बदल देते हैं।छोटे शहरों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म ऐसे समाज को खूबसूरती से दर्शाती है जो बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक ओर नई पीढ़ी आधुनिक सपनों और महत्वाकांक्षाओं को अपनाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर परंपराओं और सामाजिक अपेक्षाओं की जकड़न से पूरी तरह मुक्त हो पाना आसान नहीं है। यही द्वंद्व फिल्म को कई ऐसे पल देता है, जो हास्यपूर्ण, भावनात्मक और बेहद सहज महसूस कराने वाले हैं।जहाँ अविनाश और मेधा अपने मुख्य किरदारों में शानदार प्रदर्शन करते हैं, वहीं फिल्म की ताकत इसकी प्रभावशाली सहायक कलाकार मंडली भी है। हर कलाकार ने अपनी भूमिका को यादगार बनाया है और कहानी को और अधिक जीवंत तथा विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।अविनाश तिवारी ने कहा, “गिन्नी वेड्स सनी 2 मेरे लिए एक मज़ेदार और रोमांचक सफर रहा है। सनी एक ऐसा किरदार है, जिसकी अपनी अलग खूबियाँ, कमियाँ और भावनाएँ हैं और उसे निभाते हुए मुझे एक अभिनेता के रूप में अपने व्यक्तित्व के एक नए पहलू को तलाशने का मौका मिला। यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का ऐसा संगम है, जो इसे बेहद मनोरंजक बनाता है। मुझे खुशी है कि अब दर्शक इस कहानी का आनंद एंड पिक्चर्स पर ले सकेंगे।”मेधा शंकर ने कहा, “गिन्नी एक ज़िंदादिल, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी लड़की है, जो अपने दिल और दिमाग की बात बखूबी जानती है। उसके किरदार की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा। इस फिल्म की सबसे खास बात मुझे यह लगी कि यह हास्य, भावनाओं और रिश्तों के बीच बहुत सुंदर संतुलन बनाती है। कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ हैं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक गिन्नी और सनी के इस सफर का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे पर्दे पर जीवंत करने में आया।”निर्देशक प्रशांत झा ने कहा, “गिन्नी वेड्स सनी 2 के साथ हम एक ऐसी कहानी लेकर आना चाहते थे, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और रिश्तों के साथ आने वाली तमाम उलझनों का खूबसूरत मेल हो। यह फिल्म हल्के-फुल्के और मनोरंजक पलों के साथ-साथ भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को भी बखूबी पेश करती है, जो इसे दर्शकों के लिए सहज और प्रासंगिक बनाते हैं। अविनाश और मेधा के साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा। इसके अलावा सुधीर पांडे, लिलेट दुबे और पूरी कलाकार मंडली ने अपनी गर्मजोशी, ऊर्जा और संवेदनशीलता से फिल्म को और भी जीवंत बना दिया। मैं उत्साहित हू कि अब दर्शक इस फिल्म का आनंद एंड पिक्चर्स पर ले सकेंगे।”हास्य और भावनाओं का शानदार संगम पेश करती यह फिल्म पूरे परिवार के लिए शुक्रवार शाम को और भी मनोरंजनदायक बना देती है।देखना न भूलें ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

कानोड़ कौशल विकास केंद्र पर गंभीर आरोप, छात्राओं ने की संचालक पर FIR और सेंटर बंद करने की मांग

(RSLDC) के सरकारी अनुदानित प्रशिक्षण केंद्र को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कोठारी टॉकीज और बैंक भवन में संचालित इस केंद्र पर छात्राओं ने यौन शोषण और कथित सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर आक्रोशित छात्राओं ने अब पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। छात्राओं ने आईजी, डीआईजी और उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन को पत्र भेजकर केंद्र को तत्काल बंद करने तथा संचालक देवीलाल जाट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि केंद्र में प्रशिक्षण के नाम पर अनुचित गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और लड़कियों पर दबाव बनाया जाता था। बताया जा रहा है कि पूर्व में प्रशिक्षण ले चुकी छात्राओं ने इस संबंध में RSLDC जयपुर को शिकायत भेजी थी। हालांकि, छात्राओं का कहना है कि शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई होने के बजाय इसी माह केंद्र में नया बैच शुरू कर दिया गया। इससे नाराज पूर्व छात्राओं ने एकजुट होकर मामले को उठाया और अब पुलिस के आला अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई है। पूर्व महिला ट्रेनर ने लगाए गंभीर आरोप मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब केंद्र में काम कर चुकी एक महिला ट्रेनर ने सामने आकर संचालक देवीलाल जाट पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व ट्रेनर के अनुसार, वह केंद्र में ट्रेनर के पद पर काम करती थी। उसका आरोप है कि संचालक को जो लड़की पसंद आती थी, उसे उसके पास भेजने के लिए ट्रेनर पर दबाव बनाया जाता था। पूर्व ट्रेनर ने दावा किया कि केंद्र में कई गलत गतिविधियां हो रही थीं और इस पर रोक लगाने के लिए केंद्र को बंद कर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है। वायरल ऑडियो में नंबर बढ़ाने का लालच देने का आरोप इस पूरे मामले में सामने आई कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग ने भी सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि ऑडियो में एक महिला ट्रेनर छात्रा से बातचीत के दौरान परीक्षा में नंबर बढ़वाने और पूरे अंक दिलाने का लालच देकर उस पर दबाव बनाती सुनाई देती है। छात्राओं का कहना है कि इस तरह के प्रलोभनों के जरिए उन्हें अनुचित परिस्थितियों में धकेलने की कोशिश की जाती थी। वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें सुनाई दे रही बातचीत की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है। दूसरे ऑडियो में माफी मांगता सुनाई दिया संचालक मामले से जुड़ी दूसरी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में केंद्र संचालक देवीलाल जाट छात्राओं से माफी मांगते हुए सुनाई देता है। रिकॉर्डिंग में वह छात्राओं को परिवार का हिस्सा बताते हुए कहता है कि यदि जाने-अनजाने में उससे कोई गलती हुई हो या किसी का मन दुखा हो, तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगता है और मामले को आगे नहीं बढ़ाने की अपील करता है। हालांकि, छात्राओं ने कथित तौर पर की गई इस माफी को पर्याप्त नहीं माना है। उनका आरोप है कि केवल माफी मांगने से मामले की गंभीरता खत्म नहीं हो जाती और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पहले भी हुआ था विवाद, परिजनों के पहुंचने की भी चर्चा मामले को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, बीते माह विवाद बढ़ने पर कुछ छात्राओं के परिजन भी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे थे। दावा किया जा रहा है कि उस दौरान संचालक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि, इस घटना और इससे जुड़े घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। छात्राओं की मांग—केंद्र बंद हो, दर्ज हो मुकदमा वर्तमान में छात्राएं सामाजिक दबाव और संभावित बदनामी की आशंका के बावजूद मामले को सामने लाने तथा अन्य छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकारी अनुदान से संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अब इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। छात्राओं ने केंद्र को तत्काल बंद करने, संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और वायरल ऑडियो सहित सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की ओर से एफआईआर और जांच की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

बॉलीवुड के बड़े सितारे भी बने डिजिटल स्कैम का शिकार! शोहरत भी नहीं बचा सकी डिजिटल स्कैम से

मुंबई, फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाए गए स्कैम दर्शकों को हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं। जामतारा: सबका नंबर आएगा में फोन के जरिए होने वाली ठगी से लेकर स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी में बड़े वित्तीय घोटाले की कहानी तक, मनोरंजन जगत ने धोखाधड़ी के कई रूप पर्दे पर दिखाए हैं। लेकिन, जब ऐसी घटनाएँ असल जिंदगी में बॉलीवुड सितारों और लोकप्रिय चेहरों के साथ होती हैं, तो यह कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि एक गंभीर चेतावनी बन जाती है। हाल ही में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपने क्रेडिट कार्ड से 2.43 लाख रुपए के कथित अनधिकृत अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन का मामला साझा किया। हिंदुस्तान टाइम्स को अगस्त 2026 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें अपने कार्ड से डॉलर में भुगतान होने का नोटिफिकेशन मिला। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में मोबाइल पर हमारी जिंदगी से जुड़ी लगभग हर जानकारी मौजूद है और ऐसे में धोखाधड़ी को पहचानना आसान नहीं है। वहीं, कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा ने जनवरी 2025 में डिजिटल अरेस्ट स्कैम का अपना अनुभव साझा किया था। उनके मुताबिक, ठगों ने उन्हें करीब 40 घंटे तक मानसिक दबाव में रखा। इस घटना ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मानसिक और आर्थिक प्रभाव को सामने रखा। टेलीविजन कलाकार पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने भी एक वित्तीय धोखाधड़ी में अपनी बचत गंवाने की बात कही थी। पूजा ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा था कि पिछले दो-तीन महीने उनके परिवार के लिए बेहद कठिन रहे और उन्हें आगे क्या होगा, इसका अंदाजा नहीं था। एक अन्य मामले में टीवी अभिनेता राहुल सिंह तोमर ने कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति के फोन कॉल के बाद 85,000 रुपए गंवाने की जानकारी दी थी। एबीपी लाइव के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपना ओटीपी या यूपीआई पिन साझा नहीं किया था। जामतारा, स्कैम 1992 और स्कैम 2003: द टेल्गी स्टोरी जैसी सीरीज ने धोखाधड़ी की अलग-अलग कहानियों को दर्शकों तक पहुँचाया है। लेकिन, असल जिंदगी में ठगी किसी स्क्रिप्ट के मुताबिक नहीं होती। कभी एक फोन कॉल, कभी अनजान ट्रांजैक्शन और कभी भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए लोग इसका शिकार बन जाते हैं। अक्टूबर को साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में, मनोरंजन जगत से सामने आए ये मामले याद दिलाते हैं कि डिजिटल धोखाधड़ी किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। शोहरत और पहचान के बावजूद कोई भी व्यक्ति इसका शिकार बन सकता है।