
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामटेक तहसील के देवलापार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, स्कूल जाते समय बच्चे ने अपनी मां से 20 रुपये मांगे थे, लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं। इस घटना ने बच्चों की भावनात्मक स्थिति और अभिभावकों के साथ संवाद के महत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।