Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

राजस्थान में IAS और RAS अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट के लिए अधिकारियों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जनवरी के पहले सप्ताह से पहले तबादला सूची जारी होने की संभावना कम बताई जा रही है। ऐसे में अब नए साल में अधिकारियों के प्रमोशन के साथ ही ट्रांसफर लिस्ट आने की संभावना जताई जा रही है।

पंचायत चुनावों को लेकर लागू प्रतिबंध 26 नवंबर को हटने की संभावना है, लेकिन इसके बाद भी तबादलों का रास्ता तुरंत साफ नहीं होगा। जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर से 2 जनवरी तक मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवधि में चुनाव आयोग की ओर से नई प्रतिबंध अवधि लागू रहने के कारण प्रशासनिक स्तर पर तबादला सूची जारी करने में अड़चन आ सकती है।

IAS और RAS अधिकारियों की तबादला सूची को लेकर अब नए साल तक इंतजार बढ़ने के संकेत हैं। पंचायत चुनाव और मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यक्रम के चलते सरकार के सामने तबादलों की समय-सीमा को लेकर चुनौती बनी हुई है। ऐसे में जनवरी के पहले सप्ताह के बाद, अधिकारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया के साथ तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *