उदयपुर। जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया सेंट्रल स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।

राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चूण्डावत ने बताया कि बॉक्सिंग कोच चेतन सिंह पंवार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मनवीर सालवी ने स्वर्ण पदक जीतकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया, जबकि जीविका वैष्णव ने रजत पदक और गुरदीप सिंह यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।
स्वर्ण पदक विजेता मनवीर सालवी अब आगामी एसजीएफआई (SGFI) टूर्नामेंट में सेंट्रल स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।