दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटे भारी बारिश अलर्ट

- आज भी कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।
- उपरोक्त के असर से पिछले 24 घंटों में झालावाड़ जिले में अत्यंत भारी बारिश बूंदी, कोटा जिलों में अतिभारी बारिश तथा बांसवाड़ा बांदा, डीडवाना जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश सुनैल, झालावाड़ में 300 mm दर्ज।
- आज 11 अगस्त को कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
- 12 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, व जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
- 13 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश वह पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।
- 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।
- 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी व उत्तर पूर्वी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है।