
साढ़े चार साल की रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव ने मॉस्को पर सबसे बड़ा आसमानी और सरप्राइज अटैक किया है. जेलेंस्की की सेना ने रूसी एयर डिफेंस सिस्टम को धता बताते हुए, स्थानीय निवासियों को रातभर दहशत में रहने को मजबूर कर दिया. वो भी तब जब मॉस्को को दुनिया की सबसे सुरक्षित राजधानियों में से एक माना जाता है. लेकिन रविवार की रात यूक्रेन ने इतने ड्रोन दागे, कि रूसी फौज का एयर डिफेंस भी पूरी तरह जवाब दे गया. मॉस्को के तीन इलाकों में यूक्रेन के ड्रोन्स के कैसी तबाही मचाई, मॉस्को पर इतना बड़ा अटैक पहले कभी नहीं हुआ था, जैसा रविवार देर रात को यूक्रेनी सेना ने किया. यूक्रेन के हमले के बाद मास्को के आसमान पर बारूद की बारिश होती नजर आई. यूक्रेन ने रूस को एक साथ चार मोर्चों पर घेरा. रात भर चले यूक्रेन के हमले में एक के बाद एक ताबड़तोड़ 822 ड्रोन दागकर अपनी ताकत का खुला प्रदर्शन किया गया. अगर साल के बीते साढ़े 7 महीने को देखें, तो भी इसे यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है. इन हमलों की पुष्टि करते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, कि हमले में 822 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें से ज्यादातर को रोक लिया गया
लेकिन यूक्रेन के ड्रोन ने राजधानी मॉस्को के बाहरी क्षेत्र के तीन शहरों में भारी तबाही मचाई. इस साल रूस पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. वह लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन के झुंड से रूस के मिलिट्री उद्योगों और एनर्जी सुविधाओं को निशाना बना रहा है. रविवार के हमले में रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के बड़े गोदामों को निशाना बनाया गया, जिसमें अरबों डॉलर का सामान जलकर खाक हो गया है. यूक्रेन का मॉस्को पर ये हमला राजधानी कीव पर रूसी अटैक के बदले के तौर पर देखा जा रहा है, दरअसल पिछले दो तीन दिनों में राजधानी कीव पर रूस के हमलों की वजह से कई जगहों पर आग लग गई, यूक्रेन के मुताबिक, ये सारे रिहायशी ठिकाने थे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, कि रूस ने जिस तरह राजधानी कीव में तबाही मचाई, उनकी सेना ने भी मॉस्को पर बडा हमला प्लान किया. रविवार की रात को इतने ड्रोन दागे गए, कि रूस की पूरा एयर डिफेंस सिस्टम चरमरा गया. कम से कम 200 से ज्यादा ड्रोन मॉस्को के अलग अलग इलाकों को टारगेट करने में कामयाब हो गए. यूक्रेन के इस अटैक के बाद माना जा रहा है, कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले का ऑर्डर दे सकता है. वॉर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वो हमला सर्जिकल एटम बम का भी हो सकता है. पुतिन इस जंग को ठोस नतीजे के साथ खत्म करने की तैयारी में हैं.