Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

राजस्थान के शहरी निकायों में चुनावी इंतजार खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
9 और 11 सितंबर को मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद अब नगरीय निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
आचार संहिता लागू
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके चलते अब इन क्षेत्रों में सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से नई घोषणाओं और विकास कार्यों से जुड़े फैसलों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश लागू होंगे।
प्रशासनिक तैयारियां पूरी
चुनाव से पहले स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नगरीय निकायों में आरक्षण और परिसीमन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी गई थी। आयोग ने तकनीकी और कानूनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही अब नगर निकायों में राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ेगी। आयोग की ओर से आगे नामांकन समेत अन्य चुनावी प्रक्रियाओं का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *