Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली, भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई, भारत की शानदार जीत में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत रही, सुथार ने पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए,

दूसरी पारी में उन्होंने श्रीलंका की पारी का आखिरी विकेट लेकर भारत को 165 रन से जीत दिलाई, भारत ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के शानदार 167 रन की बदौलत 462 रन बनाए थे, दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए, वहीं ऋषभ पंत ने 66 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई, इस जीत के साथ भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 12 महत्वपूर्ण अंक मिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *