Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

उदयपुर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर शूलधारिणी सेना उदयपुर की ओर से आज शनिवार, 10 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दोपहर 3:15 बजे रेती स्टैंड स्थित आवरी माता मंदिर से शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें 1000 से अधिक महिलाएं माता रानी की चुनरी ओढ़कर सिर पर कलश धारण करेंगी।
सेना के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि शोभायात्रा में नासिक ढोल, बाहुबली हनुमानजी, भगवान नरसिंह, शिव अघोरी मंडली और श्रीनाथजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ अश्व नृत्य, लोक नृत्य और अखाड़ा प्रदर्शन भी होंगे। शोभायात्रा टेकरी चौराहा, माली कॉलोनी, देवनारायण मंदिर, परशुराम चौराहा और राजेंद्र नगर होते हुए टेकरी स्कूल पहुंचेगी तथा वहां से पुनः आवरी माता मंदिर लौटेगी, जहां नवदुर्गा स्वरूपों की स्थापना की जाएगी।
आयोजन की विशेषता मिट्टी से निर्मित नवदुर्गा प्रतिमाएं हैं, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। शूलधारिणी सेना पिछले 19 वर्षों से यह आयोजन कर रही है। कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया है और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
सेना संस्थापक गजेंद्र आचार्य, प्रदेश सचिव भूपेंद्र धाभाई, सेना उप प्रमुख सतीश मालवीय, जिलाध्यक्ष संदीप चौहान, नगर अध्यक्ष संजय सुथार, महेंद्र सिंह चौहान, नितिन सिंह गहलोत, प्रशांत तेली, सुनील निमावत, हरीश सालवी, महावीर प्रसाद शर्मा, शालीभद्र नागोरी और हार्दिक तेली सहित सेना के कार्यकर्ता आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *