
दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश के आरोप को-पायलट हमाम अल-हम्मामी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। UAE के अधिकारियों के अनुसार, हम्मामी 11 सितम्बर 2001 (9/11) को अमेरिका में हुए आतंकी हमलों से प्रेरित होकर एविएशन में आया था। पूछताछ के दौरान हम्मामी ने कबूल किया कि कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग लेने से पहले ही उसके मन में इसी तरह के हवाई हमले करने की इच्छा पक्की हो गई थी
हम्मामी ने बीती 30 सितम्बर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट के अंदर हमला बोल दिया था। हमले में मच्छार को गंभीर चोट आई थी लेकिन उन्होंने बहादुरी से मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद फ्लाइट में सवार यात्रियों ने हमलावर को-पायलट को काबू में कर लिया था…!!