
राजस्थान के भरतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का देर रात निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला है, ऐसे में इस घटना ने प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों का ध्यान आकर्षित किया है। पूर्व विधायक पर हुए हमले और उनके निधन को लेकर अब आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।