Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बीच पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि क्रेशर प्लांट में लगे 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज गायब हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश सभी कैमरों की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) अपने साथ ले गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को 12 साल पुराने क्रेशर प्लांट के विवाद को लेकर भौंडा गांव में अतर सिंह भड़ाना पर 70 से अधिक लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने उनके सिर पर नुकीले हथियारों से कई वार किए। हमले से कुछ समय पहले भड़ाना ने गांव के एक बुजुर्ग से कहा था, “अब तो मरूं या मारूं, खान ही चलाऊंगा।” इसके कुछ ही मिनटों बाद उग्र भीड़ उनके घर और कार्यालय में घुस गई। आरोप है कि हमलावरों ने वहां मौजूद उनकी पत्नी को भी जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद वह किसी तरह घटनास्थल से बाहर निकलीं और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *