
पाकिस्तान और रूस ने प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने तथा संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी सहमति बनी है। यह घटनाक्रम रूस के गृहमंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव के पाकिस्तान दौरे के दौरान सामने आया। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान का दौरा करने वाले रूस के पहले गृहमंत्री हैं। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, भारत पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।