Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

जयपुर: … तो 6 महीने में दुरुस्त हो जाएगा कंवरपुरा का जर्जर स्कूल भवन’, CJP-ग्रामीण मारपीट के बाद एक्शन में सरकार, जानें क्या बोले अफसर

जयपुर। बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा-कुंवरपुरा गांव में सीजेपी और ग्रामीणों के बीच मारपीट के बाद अब राजस्थान सरकार ने एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जयपुर जिला शिक्षाधिकारी गिर्राज पारीक स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने कहा कि तबादले में स्कूल चल रहा है, जिस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल भवन जर्जर हालत में है। बच्चों की सुरक्षा के लिए बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बता दें कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की बदहाल स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने सीजेपी टीम को धक्का-मुक्की कर गांव से बाहर निकाल दिया था और स्कूल के बाहर ही ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर घेराबंदी की और आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की। इसके बाद करीब दस बजे आशुतोष रांका के साथ टीम वापस स्कूल पहुंची तो ग्रामीण भड़क गए और उन्हें पीटकर खदेड़ दिया था। इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। इसी बीच शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जयपुर जिला शिक्षाधिकारी गिर्राज पारीक स्कूल का जायजा लेने के लिए रामपुरा-कुंवरपुरा गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने जर्जर स्कूल भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही स्कूल भवन की जल्द मरम्मत के निर्देश दिए। जहां पर बच्चों की पढ़ाई हो रही है, वहां जाकर भी उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूल भवन की मरम्मत के लिए 12.50 लाख रुपए स्वीकृति दी और जल्द ही स्कूल का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल का काम करीब छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। भवन जर्जर… अभी कहां चल रहा है स्कूल: रामपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ऐसे में स्कूल को बंद कर दिया गया है। छत पर लोहे के एंगल लगाए गए हैं। स्कूल को 50 मीटर दूर एक बाड़े में शिफ्ट कर रखा है, जहां पर बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते है। यहां पर पास में पशुओं का चारा भरा पड़ा है और दीवारों की ईंटें गिर हुई है। दो कमरों में 20 से 30 बच्चों को दो शिक्षक पढ़ाते है। बता दें कि 1999 में बना भवन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है। सरकार ने स्कूल की मरम्मत के लिए करीब 12.50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं, लेकिन निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

शायराना उदयपुर परिवार का मासिक साहित्य संगीत समारोह 30 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित

विगत 16 वर्षों से साहित्य संगीत की निःशुल्क सेवा करने वाली शायराना उदयपुर परिवार का संगीतसाहित्य समारोह रविवार को प्रातः 11:30 बजे ऐश्वर्या कॉलेज ऑडिटोरियम में निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम प्रभारी साहित्य कार आभा सिरसीकर ने बताया कि समारोह में राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ गढ़ नाथद्वारा प्रतापगढ़ खेरवाड़ा डूंगरपुर सिरोही आदि जिलों से साहित्य कार संगीतकार भाग ले रहे हैं समारोह में स्थानीय कलाकारों के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के कविगण संगीतकार भाग ले रहे हैं प्रतिभावान कवियों तथा संगीतकारो को प्रतियोगिता में चयन होने पर सम्मानित किया जाएगा संगीत प्रतियोगिता में लोकगीत गज़ल भक्ति गीत राजस्थानी गीत ठुमरी फिल्मी गीत पैरोडी गीत देश भक्ति गीतो की शानदार प्रस्तुति रहेगी वही कवियों द्वारा वीर रस सौंदर्य रस विरह रस हिन्दी राजस्थानी अवध भाषाओं में आदि विविध रसों का रसास्वादन श्रोता ले पाएंगे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी मोबाइल+91 97724 53735 पर अपना नाम,रचना,जिला लिखकर 28 अगस्त तक पंजीकरण कराए शायराना उदयपुर परिवार का संगीत समारोह में पार्श्व गायन, सुगम संगीत, लोक गायन, ठुमरी, ग़ज़ल, वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति रहेगी। इस बार संगीत समारोह में सावन, रक्षा बंधन, दोस्ती, प्रेम, समर्पण, देश भक्ति विषयों पर गीत एवम् रचनाए प्रस्तुत किए जा सकते है लेकिन प्रतियोगी अपनी पसंद का विषय पर गीत गा सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश निःशुल्क आधारकार्ड के आधार पर रहेगा

कुंभलगढ़ के कुचोली में दिखा विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

कुंभलगढ़ क्षेत्र के कुचोली कारडो की भागल में ग्रामीणों को एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। अजगर नजर आने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू के बाद अजगर को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़े जाने की संभावना है।

सरकार की देरी पड़ी भारी: वेटिंग लिस्ट का नया नियम आचार संहिता में फंसा, बेरोजगारों को करना होगा इंतजार

प्रदेश की सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों और चतुर्थ श्रेणी भर्ती में वेटिंग लिस्ट के नए नियम को लागू करने को लेकर युवा लगातार सवाल पूछ रहे हैं। इसको लेकर स्थिति अब साफ हो गई है कि आचार संहिता लगने के कारण अगले 2 से 3 महीने तक इस नियम को लेकर न तो कोई चर्चा हो सकती है और न ही इसे लागू किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार सरकार लंबे समय से इस मामले में कानूनी राय लेने की बात कह रही थी, लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया गया। अब एकमात्र विकल्प यही बचा है कि सरकार चुनाव आयोग से आग्रह करे, उसके बाद ही नया वेटिंग लिस्ट नियम सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में लागू हो सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार को यह नियम लागू ही करना था तो उसे चुनाव से पहले करना चाहिए था। इससे सरकार को पंचायती और निकाय चुनाव में सियासी फायदा मिलता, साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी लाभ होता। इस फैसले के लिए किसी कैबिनेट बैठक या वित्तीय मंजूरी की भी जरूरत नहीं थी, सिर्फ एक आदेश जारी करना था, लेकिन सरकार ने फैसला लेने में देरी की।फिलहाल स्थिति यह है कि आचार संहिता के चलते सरकार इस नियम को अपने स्तर पर लागू नहीं कर सकती, सिर्फ चुनाव आयोग की अनुमति के बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा.!

अनिवार्य पात्रता ,नगर पालिका निकाय चुनाव 2026

चुनाव लड़ने महत्वपूर्ण जानकारीप्रत्याशी की आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी आवश्यक है।मतदाता सूची में नाम: उम्मीदवार का नाम संबंधित नगरपालिका/नगर निगम क्षेत्र की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। वह किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है, बशर्ते उसका नाम उस निकाय की वोटर लिस्ट में हो।शैक्षणिक योग्यता: चुनाव लड़ने के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (अनपढ़ भी योग्य) अनिवार्य नहीं है।संतान संबंधी नियम: पूर्व में लागू 2 से अधिक संतान होने पर अयोग्यता के नियम को हटा दिया गया है।आरक्षण पात्रता: यदि वार्ड किसी विशेष श्रेणी (SC/ST/OBC/महिला) के लिए आरक्षित है, तो उम्मीदवार का उस वर्ग या महिला होना अनिवार्य है। *(Proposers) निर्दलीय उम्मीदवार के लिए: यदि आप निर्दलीय (Independent) चुनाव लड़ रहे हैं, तो नामांकन के लिए उसी वार्ड के 5 प्रस्तावक (जो वहां के पंजीकृत मतदाता हों) आवश्यक हैं। पार्टी उम्मीदवार के लिए: मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के उम्मीदवार के लिए 1 प्रस्तावक अनिवार्य होता है।(नोट: यदि आप कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, तो पार्टी के आंतरिक नियम के अनुसार संगठन के पोर्टल पर 20 प्रस्तावकों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य किया गया है)।

राजस्थान के निकायों में चुनावी बिगुल बजा, 2 चरणों में होगा मतदान, तारीखों की हुई घोषणा

राजस्थान के शहरी निकायों में चुनावी इंतजार खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।9 और 11 सितंबर को मतदानराज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद अब नगरीय निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।आचार संहिता लागूचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके चलते अब इन क्षेत्रों में सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से नई घोषणाओं और विकास कार्यों से जुड़े फैसलों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश लागू होंगे।प्रशासनिक तैयारियां पूरीचुनाव से पहले स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नगरीय निकायों में आरक्षण और परिसीमन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी गई थी। आयोग ने तकनीकी और कानूनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही अब नगर निकायों में राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ेगी। आयोग की ओर से आगे नामांकन समेत अन्य चुनावी प्रक्रियाओं का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा

UPI पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता साफ, राष्ट्रपति से मिली बिल को मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन से जुड़े कानून को मंजूरी दे दी है। इन विधेयकों को संसद ने 10 अगस्त को पारित किया था। भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम में संशोधन से सरकार को यूपीआइ और रुपे कार्ड लेनदेन पर शुल्क लगाने का कानूनी आधार मिल गया है। सरकार अधिसूचना के जरिये यह तय कर सकेगी कि किन इलेक्ट्रानिक भुगतान माध्यमों या लेनदेन पर ‘व्यवसायी रियायती दर’ (एमडीआर) शुल्क नहीं लगेगा। फिलहाल बैंक और भुगतान प्रणाली प्रदाता यूपीआइ और रुपे डेबिट कार्ड से किए गए भुगतान पर यूजर से शुल्क नहीं ले सकते हैं। एनपीसीआइ की अध्यक्षता वाली यूपीआई एवं सेवा संचालन समिति अब एमडीआर शुल्क के संबंध में निर्णय लेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में कहा था कि यूजर के लिए यूपीआई भुगतान नि:शुल्क बना रहेगा और भविष्य में एमडीआर शुल्क कुछ निश्चित श्रेणियों के कारोबारी लेनदेन पर ही लागू होगा।

राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश🌧️ का दौर:10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी कम बरसात

राजस्थान में बुधवार (19 अगस्त) से बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये दौर 20 और 21 अगस्त को और तेज होगा।इससे पहले सोमवार को राजस्थान में मौसम साफ रहा। सभी जिलों में उमस ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, जालोर, सिरोही, उदयपुर और प्रतापगढ़ के आस-पास बूंदाबांदी हुई।राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 22.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में रात का तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया। कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदला : मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब तेज होकर डिप्रेशन में बदल गया है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बनी हुई है। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर बना रहेगा : राजस्थान में अगले 2-3 दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने के बावजूद पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर बना रहेगा। 19 से 21 अगस्त के बीच भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।वहीं 20 से 23 अगस्त के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के शेष हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है।

ट्रांसफर पर हाईकोर्ट की बड़ी रोक!

400+ याचिकाओं पर सुनाया ऐतिहासिक फैसला।अब नहीं चलेंगे मनमाने और राजनीतिक ट्रांसफर!कोर्ट ने दिए स्पष्ट नीति बनाने के निर्देश। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!राजस्थान हाईकोर्ट ने ट्रांसफर से जुड़ी 400 से अधिक याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाते हुए विवादित ट्रांसफर आदेशों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर मनमाने या राजनीतिक तरीके से नहीं किए जा सकते।मुख्य बातें:स्थानांतरण आदेश पर रोक: याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन (Representations) को विधि अनुसार सुनने के निर्देश दिए गए हैं।ट्रांसफर पॉलिसी पर सुझाव: हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस और विशेषज्ञ अब पारदर्शी ट्रांसफर नीति बनाने का सुझाव देंगे।प्रमुख पैरवी: सुनीता एवं अन्य की याचिकाओं पर अधिवक्ता राम प्रताप सैनी, गिरिराज, आमिर, कपिल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मजबूती से पैरवी की।

मुख्य न्यायाधिपति का बार एसोसिएशन ने किया मेवाड़ी पाग उपराण से स्वागत।

उदयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा मंगलवार को सायं काल जिला एवं सेशन न्यायालय उदयपुर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी द्वारा बार कार्यालय में उनका मेवाड़ी पाग उपरर्णा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान पी पी एस अजय सिंह जी एवं विजिलेंस रजिस्ट्रार अनिल बेनीवाल, उदयपुर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से अधिवक्ताओं के हितों एवं न्यायिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य न्यायाधिपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य रतन सिंह राव, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र नागदा एवं मनीष शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।