Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

अशोक गहलोत ने स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश वाले आदेश पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगाई जा रही है। गहलोत ने चुनाव, टिकट वितरण और युवाओं की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टिकट सिफारिश के आधार पर नहीं दिए जाने चाहिए। वंदे मातरम् को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस के योगदान का जिक्र किया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर नहीं है कोई रोक, आदेश को गलत ढंग से किया जा रहा प्रचारित

कोटाः सरकारी स्कूलों में मीडिया एंट्री बैन लगाया गया है. वहीं अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश को लेकर स्पष्ट किया है उन्होंने कहा कि इस आदेश को गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा. स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर कोई रोक नहीं है. अभिभावक या शिक्षक से अनुमति लेकर विद्यार्थियों से बातचीत-मीडिया बाइट की जा सकती है लेकिन हमारा ध्यान विद्यार्थियों की निजता और सुरक्षा पर भी है. वहीं आदेश के अनुसार स्कूलों में अब हर बाहरी व्यक्ति की कड़ी निगरानी होगी. प्राचार्य की अनुमति के बिना बाहरी व्यक्ति की स्कूल में नो एंट्री रहेगी. प्रवेश से पहले विजिटर रजिस्टर में पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. शिक्षक या अधिकृत अधिकारी के साथ ही स्कूल के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश मिलेगा.बच्चों की पहचान और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक रहेगी. बिना अनुमति फोटो, वीडियो, इंटरव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रतिबंधित. नियम तोड़ने पर पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल सूचना दी जाएगी. सुरक्षित और बाल-अनुकूल माहौल बनाने के लिए विभाग का ये बड़ा फैसला है।

मॉस्को पर टूटा यूक्रेन का सबसे बड़ा आसमानी कहर, 822 ड्रोन ने मचाया कोहराम; अब क्या करेंगे पुतिन?

साढ़े चार साल की रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव ने मॉस्को पर सबसे बड़ा आसमानी और सरप्राइज अटैक किया है. जेलेंस्की की सेना ने रूसी एयर डिफेंस सिस्टम को धता बताते हुए, स्थानीय निवासियों को रातभर दहशत में रहने को मजबूर कर दिया. वो भी तब जब मॉस्को को दुनिया की सबसे सुरक्षित राजधानियों में से एक माना जाता है. लेकिन रविवार की रात यूक्रेन ने इतने ड्रोन दागे, कि रूसी फौज का एयर डिफेंस भी पूरी तरह जवाब दे गया. मॉस्को के तीन इलाकों में यूक्रेन के ड्रोन्स के कैसी तबाही मचाई, मॉस्को पर इतना बड़ा अटैक पहले कभी नहीं हुआ था, जैसा रविवार देर रात को यूक्रेनी सेना ने किया. यूक्रेन के हमले के बाद मास्को के आसमान पर बारूद की बारिश होती नजर आई. यूक्रेन ने रूस को एक साथ चार मोर्चों पर घेरा. रात भर चले यूक्रेन के हमले में एक के बाद एक ताबड़तोड़ 822 ड्रोन दागकर अपनी ताकत का खुला प्रदर्शन किया गया. अगर साल के बीते साढ़े 7 महीने को देखें, तो भी इसे यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है. इन हमलों की पुष्टि करते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, कि हमले में  822 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें से ज्यादातर को रोक लिया गया लेकिन यूक्रेन के ड्रोन ने राजधानी मॉस्को के बाहरी क्षेत्र के तीन शहरों में भारी तबाही मचाई. इस साल रूस पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. वह लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन के झुंड से रूस के मिलिट्री उद्योगों और एनर्जी सुविधाओं को निशाना बना रहा है. रविवार के हमले में रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के बड़े गोदामों को निशाना बनाया गया, जिसमें अरबों डॉलर का सामान जलकर खाक हो गया है. यूक्रेन का मॉस्को पर ये हमला राजधानी कीव पर रूसी अटैक के बदले के तौर पर देखा जा रहा है, दरअसल पिछले दो तीन दिनों में राजधानी कीव पर रूस के हमलों की वजह से कई जगहों पर आग लग गई, यूक्रेन के मुताबिक, ये सारे रिहायशी ठिकाने थे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, कि रूस ने जिस तरह राजधानी कीव में तबाही मचाई, उनकी सेना ने भी मॉस्को पर बडा हमला प्लान किया. रविवार की रात को इतने ड्रोन दागे गए, कि रूस की पूरा एयर डिफेंस सिस्टम चरमरा गया. कम से कम 200 से ज्यादा ड्रोन मॉस्को के अलग अलग इलाकों को टारगेट करने में कामयाब हो गए. यूक्रेन के इस अटैक के बाद माना जा रहा है, कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले का ऑर्डर दे सकता है. वॉर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वो हमला सर्जिकल एटम बम का भी हो सकता है. पुतिन इस जंग को ठोस नतीजे के साथ खत्म करने की तैयारी में हैं.

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भारतीय डाक विभाग के फतेहपूरा उप डाकघर में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को विशेष रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर फतेहपुरा उप डाकघर को विशेष रूप से सुसज्जित सजाया गया एवं सभी बालिकाओं और महिलाओं को विशेष छूट प्रदान की गई साथ ही साथ प्रथम 11 महिलाओं और बालिकाओं जिन्होंने राखी स्पीड पोस्ट या राखी पार्सल बुक कारण उनका विशेष उपहार भी दिए गए इस अवसर पर फतेहपुर उप डाकघर की पोस्टमास्टर श्रीमती श्रीमती लक्ष्मी गोस्वामी एवं सहायक ज्योति गायत्री ने विशेष रूप से सभी महिलाओं और बालिकाओं का तिलक बिंदी लगाकर सत्कार किया एवं आज के दिन सभी महिलाओं और बालिकाओं को विशेष रूप से उनकी राखी मेल को बुक किया गया। इसी तरह शहर के सभी उप डाकघर एवं उदयपुर प्रधान डाकघर शास्त्री सर्कल हिरण मंगरी को विशेष रूप से सजाया सजाया गया है एवं सभी महिलाओं और बालिकाओं को राखी मेल बुक करने पर विशेष रूप से 10% छूट प्रदान की जा रही है।

ट्रांसफर से जुड़ी याचिकाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट ने संबंधित ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाई, याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन पर विधि अनुसार निर्णय लेने के निर्देश, ट्रांसफर नीति को लेकर हाईकोर्ट ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, मनमाने और राजनीतिक तरीके से तबादले नहीं करने पर जोर, ट्रांसफर नीति बनाने के लिए रिटायर्ड जस्टिस सहित विशेषज्ञों की राय लेने का सुझाव सुनीता सहित अन्य की याचिकाओं पर हुई सुनवाई, मामले में अधिवक्ता राम प्रताप सैनी, गिरिराज आमिर, कपिल सहित अन्य ने पैरवी की, बताया जा रहा है कि 400 से अधिक याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया, ट्रांसफर मामलों में अब तक का महत्वपूर्ण माना जा रहा है फैसला.

राजस्थान में रिकॉर्ड 100 से अधिक चोरियों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 18 चक्के के ट्रेलर के साथ 5 शातिर नकबजन गिरफ्तार

नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: 650 किमी पीछा कर जहाजपुर (भीलवाड़ा) से दबोची 10 करोड़ से अधिक की चोरियों में शामिल गैंग° 18 चक्का ट्रेलर से पहुंचते थे गांव, लोकल पहचान बनाने के लिए ट्रेलर पर लिखे थे स्थानीय नाम जयपुर 16 अगस्त। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर आशा राम चौधरी के निर्देशन में खींवसर थाना पुलिस ने राजस्थान व मध्य प्रदेश में नकबजनी और चोरी की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाली सबसे बड़ी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। वृत्ताधिकारी जतिन जैन आईपीएस के सुपरविजन तथा खींवसर थानाधिकारी सुरेश कुमार बिजारणियां की टीम ने लगातार 7 दिनों तक 650 किलोमीटर पीछा कर भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर से 5 शातिर आरोपियों को 18 चक्के के विशालकाय ट्रेलर सहित गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले का यह गिरोह पिछले 5 वर्षों से सक्रिय था और बीते 2 वर्षों में राजस्थान के नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, फलौदी, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर व जयपुर में 100 से अधिक चोरियों को अंजाम दे चुका है। गिरोह अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी कर चुका है। नागौर जिले में ही करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की 12 बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है, जिनमें जिन्दास और पालड़ी पिचकियां की प्रसिद्ध चोरियां भी शामिल हैं। वारदात का हैरान करने वाला अनोखा तरीका:गिरोह चोरी के लिए 18 चक्के का ट्रेलर लेकर निकलता था। गांव के बाहर ट्रेलर खड़ा कर 5 में से 1 सदस्य ट्रेलर में रहता, 1 सदस्य पहरेदारी करता तथा 3 सदस्य घरों के ताले, खिड़की व दीवार तोड़कर चोरी करते थे।स्थानीय लोगों और पुलिस को गुमराह करने के लिए इन्होंने ट्रेलर पर लीलण, जाट और वीर तेजा जैसे शब्द लिखवा रखे थे ताकि लोग इसे स्थानीय वाहन समझें। इसके साथ ही गैंग का कोई भी सदस्य चोरी के वक्त मोबाइल साथ नहीं रखता था। वे सीसीटीवी और पुलिस की तकनीकी जांच प्रणाली से पूरी तरह वाकिफ थे। चोरी के बाद रास्ते में खड़ी बाइक चुराकर भागते और 10 किमी दूर बाइक छोड़कर वापस ट्रेलर में बैठकर फरार हो जाते थे। गिरोह कभी दिन में या मंदिरों में चोरी नहीं करता था।650 किमी पीछा कर जहाजपुर में घेराबंदीगत 6 अगस्त को बिरलोका थाना खींवसर में हुई 8.30 लाख रुपये की चोरी के बाद पुलिस ने 400 सीसीटीवी फुटेज और 18 टोल प्लाजा खंगाले। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से निकले इस ट्रेलर का पीछा किया। 13 अगस्त की रात रोल थाना क्षेत्र में पुलिस को देखते ही आरोपी जयपुर की तरफ भागे, जिस पर पुलिस टीम ने 650 किमी तक पीछा करते हुए 14 अगस्त को जहाजपुर भीलवाड़ा में पूरे गिरोह को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तमामले में पुलिस ने गिरोह के सदस्य शैतान कंजर (22) निवासी मेघनिवास, बेगूं, चित्तौड़गढ़- 04 आपराधिक मामले, राजेन्द्र कंजर (26) निवासी दुधीतलाई थाना विजयपुर, चित्तौड़गढ़- 02 आपराधिक मामले, राजू कंजर (42)-निवासी विजयपुर चित्तौड़गढ़- 15 आपराधिक मामले, रतनलाल कंजर (22) निवासी धाधलिया का खेड़ा थाना विजयपुर चित्तौड़गढ़- 01 आपराधिक मामला और नानू कंजर (22) निवासी दुधीतलाई विजयपुर, चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है।आरोपियों द्वारा लंबे समय से संगठित गिरोह चलाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के कारण उनके खिलाफ संगठित अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आजीवन कारावास तक की सजा का कड़ा प्रावधान है।इस पूरी बहुचर्चित कार्रवाई को अंजाम देने में खींवसर थाने के कांस्टेबल भजनलाल (1208) का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

आज निकलेगी 309 निकायों में 10,245 वार्डों की लॉटरी

निकाय प्रमुख के बाद निकायों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी, दस नगर निगम के 855 वार्डों, 47 नगर परिषद के 2420 वार्डों, और 252 नगरपालिका के 6,960 वार्डो के आरक्षण की निकलेगी लॉटरी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लॉटरी प्रक्रिया की दी गई जानकारी, वार्डों की लॉटरी के बाद स्थानीय चुनावी दावेदारों की तस्वीर होगी साफ, वार्ड आरक्षण के साथ पार्षद पद के दावेदारों का चुनावी गणित बदलेगा, महापौर-सभापति-अध्यक्ष पदों की आरक्षण लॉटरी के बाद अब वार्डों की बारी…

विदेश में नौकरी का सुनहरा सपना कहीं साइबर गुलामी का जाल न बन जाए

विदेश में नौकरी का सुनहरा सपना कहीं साइबर गुलामी का जाल न बन जाए राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: आकर्षक विदेशी जॉब ऑफर के नाम पर युवाओं को बंधक बनाकर कराई जा रही ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान जयपुर, 11 अगस्त। विदेश में आकर्षक नौकरी और मोटी तनख्वाह का सपना देखने वाले युवाओं को अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह अब साइबर स्लेवरी यानी डिजिटल गुलामी के जाल में फंसा रहे हैं। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर युवाओं और उनके परिजनों को ऐसे फर्जी जॉब ऑफर्स से सावधान रहने की अपील की है।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्कैम सिंडिकेट बेरोजगार एवं महत्वाकांक्षी युवाओं को कंबोडिया, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड सहित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में आकर्षक वेतन, मुफ्त आवास और अन्य सुविधाओं का लालच देकर विदेश ले जाते हैं। वहां पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट और दस्तावेज छीनकर उन्हें बंधक बनाया जा सकता है तथा जबरन ऑनलाइन ठगी के काम में लगाया जाता है। सोशल मीडिया से शुरू होता है ठगी का जालएडीजी श्री सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर डेटा एंट्री ऑपरेटर, कस्टमर सपोर्ट, आईटी जॉब, होटल वेटर और वर्क फ्रॉम होम जैसी नौकरियों के आकर्षक विज्ञापन प्रसारित करते हैं। कई बार समाचार पत्रों में भी ऐसे विज्ञापन दिए जाते हैं।युवाओं को बिना पर्याप्त जांच के नौकरी का भरोसा दिलाकर वैध रोजगार वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया जाता है। गंतव्य देश पहुंचते ही एजेंट या गिरोह के सदस्य पासपोर्ट और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले सकते हैं।जबरन कराई जाती है ऑनलाइन ठगीपासपोर्ट जब्त करने के बाद पीड़ितों को ऑनलाइन ठगी के लिए मजबूर किया जाता है। इनमें मेट्रोमोनियल फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो फ्रॉड और सोशल मीडिया स्कैम जैसी गतिविधियां शामिल हो सकती हैं। निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर पीड़ितों को धमकाने और प्रताड़ित करने के साथ भारत में मौजूद उनके परिजनों से फिरौती मांगने की आशंका भी रहती है।विदेश जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यानराजस्थान पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि विदेश में नौकरी के लिए जाने से पहले रिक्रूटमेंट एजेंसी की वैधता की जांच अवश्य करें। हमेशा वैध एम्प्लॉयमेंट वीजा पर ही विदेश जाएं और टूरिस्ट वीजा पर नौकरी करने के लिए विदेश न जाएं।पासपोर्ट, वीजा और कॉन्ट्रैक्ट लेटर जैसे जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी अपने परिवार के पास सुरक्षित रखें तथा जिस देश में जा रहे हैं, वहां स्थित भारतीय दूतावास का संपर्क नंबर अपने पास जरूर रखें।इन गलतियों से बचें° गैर-पंजीकृत एजेंट को नौकरी के नाम पर एडवांस पैसे न दें।° सोशल मीडिया या अखबार में प्रकाशित अज्ञात जॉब विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।° बिना इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के बहुत अधिक वेतन का ऑफर देने वाली नौकरी से सावधान रहें।° अनजान व्यक्ति को अपना मूल पासपोर्ट अथवा अन्य मूल दस्तावेज न सौंपें।फंस जाएं तो तुरंत सहायता लेंयदि कोई व्यक्ति या उसका परिचित साइबर स्लेवरी अथवा जॉब फ्रॉड का शिकार हो जाता है तो राजस्थान पुलिस ने संबंधित भारतीय दूतावास/विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की सलाह दी है। साथ ही MADAD Portal https://www.madad.gov.in के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है।श्री सिंह ने बताया कि साइबर अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, साइबर पुलिस स्टेशन, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर दें। एडवाइजरी में साइबर हेल्पडेस्क के लिए 9256001930 एवं 9257510100 नंबर भी दिए गए हैं।

सन्तूर मॉम्स क्लब की दूसरी मीट-अप में महिलाओं ने मनाया दोस्ती और खुशियों का जश्न

उदयपुर । सन्तूर मॉम्स क्लब चैप्टर-2 की दूसरी मीट-अप मेपल रेजीडेंसी में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुई। कार्यक्रम की थीम ‘रेड’ रखी गई, जिसमें क्लब की सदस्याएं लाल रंग के आकर्षक परिधानों में शामिल हुईं। महिलाओं ने आपसी मेलजोल, मनोरंजक गतिविधियों और खेलों के साथ शाम को यादगार बनाया। कार्यक्रम की मेजबानी शाइन ब्यूटी स्टूडियो की संस्थापक वांशिका वीरवानी ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फ्रेंडशिप बैंड उपहार में दिए। वांशिका ने अपने स्टूडियो में उपलब्ध विभिन्न ब्यूटी सर्विसेज की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी, इंगेजमेंट और ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। क्लब की सदस्यों के लिए सेवाओं पर 30 प्रतिशत विशेष छूट भी दी जा रही है। क्लब की संस्थापक सुनीता सिंघवी ने महिलाओं से जीवन में किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले रुककर सोचने और परिस्थिति को समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कई बार जल्दबाजी में दिया गया जवाब रिश्तों और परिस्थितियों को जटिल बना सकता है। थोड़ा ठहराव व्यक्ति को सही निर्णय लेने का अवसर देता है। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हंसी-खुशी के साथ एक-दूसरे के साथ समय बिताया और आपसी जुड़ाव को मजबूत किया। मीट-अप में लाल रंग की थीम, खेल, उपहार और दोस्ती के खुशनुमा माहौल ने आयोजन को खास बना दिया। सन्तूर मॉम्स क्लब महिलाओं को आपस में जोड़ने, प्रतिभाओं को मंच देने और मिलकर खुशियां मनाने का मंच बन रहा है।