Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News


उदयपुर। उदयपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष, उदयपुर कैथोलिक समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु एवं Catholic Diocesan Education Society, Udaipur (CDESU) के अध्यक्ष Most Rev. Dr. Devprasad Ganawa, SVD के 4 अक्टूबर 2026 को निधन से उदयपुर धर्मप्रांत, SVD समाज एवं समस्त कैथोलिक समुदाय में शोक की लहर छा गई है।
बिशप देवप्रसाद गनावा जी ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वर, मानवता, शिक्षा एवं समाजसेवा को समर्पित किया। उन्होंने वर्ष 2009 से 2013 तक झाबुआ के धर्माध्यक्ष तथा वर्ष 2013 से उदयपुर के धर्माध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ निष्ठा, सरलता एवं करुणा के साथ प्रदान कीं।
शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनका स्नेह एवं संवेदनशीलता उल्लेखनीय रही। उनके सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार, करुणामय हृदय एवं सेवाभाव ने असंख्य लोगों को प्रेरित किया।
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बिशप गनावा जी का निधन न केवल उदयपुर धर्मप्रांत, बल्कि शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। विद्यालय परिवार ने उनके प्रेरणादायी जीवन, अमूल्य योगदान एवं सेवाभाव को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका स्नेह, मार्गदर्शन, सेवाभाव एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेगा।
बिशप महोदय की अंतिम यात्रा बुधवार, प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगी।
“मैं पुनरुत्थान और जीवन हूँ।” — यूहन्ना 11:25
ईश्वर उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त समुदाय को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *