Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

जयपुर के ग्राहक अपने शहर में ही खरीद सकेंगे विक्टोरियाज़ सीक्रेट के प्रोडक्ट्स; पेसिफिक मॉल में पहला स्टोर लॉन्च
अपैरल ग्रुप पहली बार जयपुर में लेकर आया विक्टोरियाज़ सीक्रेट की पूरी रेंज, फैशन शो कलेक्शन के साथ ब्रांड ने शहर में रखा कदम
जयपुर, अक्टूबर, 2026: दुनिया भर में मशहूर लॉन्जरी, फैशन और ब्यूटी ब्रांड विक्टोरियाज़ सीक्रेट ने जयपुर के पेसिफिक मॉल में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। यह भारत में ब्रांड का विस्तार करने की दिशा में अपैरल ग्रुप का एक और अहम् कदम है। इस स्टोर के माध्यम से जयपुर के ग्राहकों को पहली बार विक्टोरियाज़ सीक्रेट की पूरी रेंज एक ही जगह पर मिलेगी। इसके साथ ही भारत में ब्रांड के स्टोर्स की संख्या 20 हो गई है, जिनमें पूरी रेंज वाले 8 स्टोर्स शामिल हैं।
करीब 3,560 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर में इनरवियर, स्लीपवियर, लाउंजवियर, स्पोर्ट्सवियर, फाइन फ्रेगरेंस और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है। यहाँ ब्रांड के खास लॉन्जरी कलेक्शन के साथ फैशन, लाइफस्टाइल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मिलेंगे। कुल मिलाकर, जयपुर के ग्राहक अब एक ही स्टोर में ब्रांड की पूरी रेंज देख और खरीद सकेंगे।
जयपुर में शुरुआत के साथ ही स्टोर में विक्टोरियाज़ सीक्रेट फैशन शो 2026 कलेक्शन भी पेश किया गया है। इस कलेक्शन में द सिग्नेचर कलेक्शन शामिल है, जिसमें खास डिजाइन, सैटिन के कपड़े और फैशन से जुड़े नए स्टाइल देखने को मिलेंगे। ये सभी स्टाइल विक्टोरियाज़ सीक्रेट के ग्लैमरस अंदाज को बखूबी पेश करते हैं।
स्टोर में विक्टोरियाज़ सीक्रेट की ब्रा, पैंटी और स्लीपवियर के एक से बढ़कर एक कई कलेक्शन्स उपलब्ध हैं। इनमें वेरी सेक्सी, बॉडी बाय विक्टोरिया, ड्रीम एंजेल्स और द सिग्नेचर कलेक्शन शामिल हैं। इसके साथ, लाउंजवियर और स्पोर्ट्सवियर भी मिलेंगे। यहाँ हर दिन पहनने वाले कपड़ों से लेकर खास मौकों के लिए फैशनेबल कपड़ों तक, कई तरह के डिजाइन और स्टाइल उपलब्ध हैं।
नए स्टोर में विक्टोरियाज़ सीक्रेट के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रेंज भी उपलब्ध है, जिसमें फाइन फ्रेगरेंस, सेंट, मिस्ट और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं। ब्रांड के लोकप्रिय वेरी सेक्सी और बॉम्बशेल कलेक्शन के साथ सेंट के शानदार विकल्प और ब्यूटी से जुड़े प्रोडक्ट्स भी यहाँ मिलेंगे।
2026 फैशन शो कलेक्शन के साथ जयपुर में खुले इस स्टोर में ब्रांड के नए कलेक्शन के अलावा लॉन्जरी, फैशन और ब्यूटी की पूरी रेंज भी पेश की गई है। इस लॉन्च के साथ जयपुर के ग्राहकों को विक्टोरियाज़ सीक्रेट के नए कलेक्शन का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। यह शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब ब्रांड का फैशन शो दुनिया भर में फैशन की दुनिया का खास आकर्षण बना हुआ है।
जयपुर में स्टोर खुलने से भारत में विक्टोरियाज़ सीक्रेट के विस्तार को नई दिशा मिली है। इसके साथ ही ब्रांड ने पहली बार राजस्थान में अपनी रिटेल उपस्थिति दर्ज की है। अब जयपुर के ग्राहक विक्टोरियाज़ सीक्रेट के नए फैशन शो कलेक्शन के साथ लॉन्जरी, फैशन, लाइफस्टाइल, ब्यूटी और फ्रेगरेंस की रेंज भी एक ही जगह पर देख और खरीद सकेंगे।
स्टोर का पता: विक्टोरियाज़ सीक्रेट, पेसिफिक मॉल जयपुर, यूजीएफ- 31/32/33, वार्ड 27, मानसरोवर सेक्टर 5, मानसरोवर, राजस्थान- 302016
स्टोर का क्षेत्रफल: 3,560 वर्ग फुट
समय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *