Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News


उदयपुर। R Production House द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित मॉडलिंग शो “India’s Iconic Star Season 2” का भव्य आयोजन अटल सभागार, उदयपुर में किया गया। शो में मॉडलिंग, फैशन और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। विभिन्न कैटेगरी के प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और टैलेंट से दर्शकों और जूरी का दिल जीता। शो के ऑनर मिस्टर रिदम पंवार ने बताया की
चार कैटेगरी में चुने गए विजेता
Miss Category में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पूजा First Runner-up और करिश्मा Second Runner-up रहीं।
Mr Category में नक्ष विजेता रहे। प्रिंस ने First Runner-up और लक्ष ने Second Runner-up का खिताब हासिल किया।
Mrs Category में ममता टेलर ने विजेता का ताज जीता। नंदनी First Runner-up और कविता Second Runner-up रहीं।
वहीं Kids Category में सोनू Winner, द्रोणा First Runner-up और गायत्री पंवार Second Runner-up रहीं।
शो में नजर आए खास मेहमान
कार्यक्रम में कई खास हस्तियों की मौजूदगी ने शो की रौनक बढ़ाई। नीलू कुमावत, सृष्टि कुमावत, सोना कोटियाना, Sam Afam, शानू खान और छवि शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शो को सफल बनाने में टीम का योगदान
शो की शानदार प्रस्तुतियों को तैयार करने में कोरियोग्राफर वासु राठौड़ और इशिका मखीजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शो का कोऑर्डिनेशन अंशिका गर्ग और ज़ारा आदिवाल ने संभाला।
प्रतिभागियों के आकर्षक आउटफिट्स के लिए Radhika Rental आउटफिट पार्टनर रहे, जबकि Classic Makeover ने मेकअप की जिम्मेदारी संभाली। पूरे आयोजन के खूबसूरत पलों को Sahil Photography ने अपने कैमरे में कैद किया। शो की एंकरिंग नितिन दशोरा ने की।
ट्रॉफी पार्टनर्स का रहा सहयोग
शो के विजेताओं के लिए ट्रॉफी की व्यवस्था Bhagya Shree Creation और PMK Events द्वारा की गई। उनके सहयोग ने विजेताओं के सम्मान को और खास बनाया।
India’s Iconic Star Season 2 ने उदयपुर में फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा को एक मंच पर लाते हुए एक यादगार शाम का रूप लिया। विजेताओं और सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने इस आयोजन को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *