400+ याचिकाओं पर सुनाया ऐतिहासिक फैसला।
अब नहीं चलेंगे मनमाने और राजनीतिक ट्रांसफर!
कोर्ट ने दिए स्पष्ट नीति बनाने के निर्देश।
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!
राजस्थान हाईकोर्ट ने ट्रांसफर से जुड़ी 400 से अधिक याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाते हुए विवादित ट्रांसफर आदेशों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर मनमाने या राजनीतिक तरीके से नहीं किए जा सकते।
मुख्य बातें:
स्थानांतरण आदेश पर रोक: याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन (Representations) को विधि अनुसार सुनने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रांसफर पॉलिसी पर सुझाव: हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस और विशेषज्ञ अब पारदर्शी ट्रांसफर नीति बनाने का सुझाव देंगे।
प्रमुख पैरवी: सुनीता एवं अन्य की याचिकाओं पर अधिवक्ता राम प्रताप सैनी, गिरिराज, आमिर, कपिल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मजबूती से पैरवी की।