केंन्द में सत्तारूढ़ – विपक्ष के बीच गतिरोध पैदा करने वाले चर्चित बील महिला आरक्षण के साथ लोकसभा – विधानसभाओ क्षेत्रों का परिसीमन करने वाला तथा विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक एफसीआरए बील केन्द्रीय सरकार द्वारा मौजूदा संसद के मानसून सत्र में पेश नहीं करने के संकेत मिले हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बोलने तथा एफसीआरए ओर महिला आरक्षण के साथ परिसीमन करने वाले दोनों बील को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से संसद के दोनों सदनों लोकसभा – राज्यसभा में अभी तक सुचारू रूप से कार्यवाही नहीं चल रही है। अब भाजपा एवं केन्द्र सरकार के वरिष्ठ विश्वनीय सूत्रों मुताबिक 13 अगस्त तक कार्यसूची मुताबिक मौजूदा संसद के मानसून सत्र को चलाने में शैष बचे तीन दिनों में केन्द्र सरकार दोनों चर्चित बीलो को मौजूदा संसद के मानसून सत्र में पेश नहीं करने का मानस- योजना बनाने के संकेत दिए है