Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बाड़मेर टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनाखेड़ा की ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सपना को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया।

जानकारी के अनुसार, एसीबी निरीक्षक देवाराम ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवास की जियो टैगिंग करने के बदले परिवादी से 4,500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई बाड़मेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के निर्देशन में की गई। ट्रैप के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *