महाराष्ट्र SIR: करीब 1.80 करोड़ मतदाताओं की जानकारी अब तक कलेक्ट नहीं हो सकी है।

- राज्य में कुल करीब 9.78 करोड़ मतदाता हैं; इनमें 18.46% की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई।
मुंबई में करीब 30 लाख मतदाता ‘अनकलेक्टेड’ श्रेणी में हैं। - मुंबई में कुल मतदाताओं के करीब 29.6% का सत्यापन/पता नहीं चल पाया है।
- 🔝 सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र: सायन-कोलीवाड़ा 43.2%, मानखुर्द-शिवाजी नगर 42.2%, वर्ली 40.4% और मालाबार हिल 39.8%।
- प्रमुख कारणों में पुनर्विकास, स्थानांतरण, अनुपस्थित होना और पुराने/बदले पते शामिल बताए गए हैं।
- 24 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी।
- 23 सितंबर तक नाम जोड़ने, हटाने या पते में सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।
- 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने की योजना है।
‘अनकलेक्टेड’ मतदाता का मतलब अपने-आप फर्जी मतदाता नहीं है; सत्यापन के बाद ही नाम हटाने की प्रक्रिया होगी।