Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

नई दिल्ली। नेहा बोरा का 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन को लेकर दिया गया बयान राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। बांग्लादेश में युवाओं के आंदोलन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि वहां के युवाओं ने भारत के नौजवानों को रास्ता दिखाया है। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में भी सत्ता परिवर्तन की मंशा रखता है। इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब अराजकता फैलाना या संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना नहीं है।नेहा बोरा के बयान के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। यह मुद्दा अब लोकतंत्र, युवा आंदोलनों और विपक्ष की राजनीतिक रणनीति को लेकर नई बहस का केंद्र बनता नजर आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *