Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। संभावित एजेंडे में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक शामिल हो सकते हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के संकेतों के बाद इस संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार को इन विधेयकों को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल जुटने का भरोसा है। इसी सिलसिले में कुछ सहयोगी दलों और छोटे विपक्षी दलों से भी बातचीत किए जाने की खबर है। हालांकि, विशेष सत्र की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में परिसीमन और महिला आरक्षण के क्रियान्वयन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में आवश्यक बहुमत नहीं मिल पाया था। ऐसे में सरकार की नई कोशिश पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *