Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

उदयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा मंगलवार को सायं काल जिला एवं सेशन न्यायालय उदयपुर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी द्वारा बार कार्यालय में उनका मेवाड़ी पाग उपरर्णा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान पी पी एस अजय सिंह जी एवं विजिलेंस रजिस्ट्रार अनिल बेनीवाल, उदयपुर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से अधिवक्ताओं के हितों एवं न्यायिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य न्यायाधिपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य रतन सिंह राव, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र नागदा एवं मनीष शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *