ट्रेनिंग में ही 1 करोड़ की रिश्वत
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पोस्टेड जयपुर निवासी ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर साइबर अपराध मामले में हवाला के जरिए 01 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। दिल्ली की सीबीआई अदालत ने मामले पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ डीजीपी को एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
जयपुर : छत्तीसगढ़ में पोस्टेड राजस्थान के आईपीएस राहुल बंसल एक करोड रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में काफी चर्चा में है। खास बात यह है कि यह आरोप उन पर ट्रेनिंग के दौरान ही लगा है। बंसल पर आरोप है कि दो किस्तों में 50-50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के माध्यम से ली थी। अब इस मामले में उन पर कानून का शिकंजा कसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने नोटिस टेकन रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल के खिलाफ इस कार्रवाई से अब आईपीएस लॉबी में काफी चर्चा हो रही है।
जयपुर के रहने वाले हैं, आईपीएस राहुल बंसल :
छत्तीसगढ़ में एक करोड रुपए की घूस के मामले में सुर्खियों में आए, ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं, जहां राजधानी जयपुर में उनका जन्म 26 जून 1994 को हुआ। राहुल बंसल 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया और 377 वी रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया। राहुल बंसल इस समय प्रशिक्षण अवधि में है और वर्तमान में सरगुजा जिले में पोस्टेड हैं।
एक करोड रुपए की रिश्वत का क्या है पूरा मामला: बता दें कि यह पूरा मामला ट्रेनिंग आईपीएस राहुल बंसल के इर्द-गिर्द हैं। जहां उन पर एक करोड रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि मई 2026 में राहुल बंसल ने हवाला के माध्यम से 50 50 लाख रुपए की दो किस्तों में रिश्वत ली। इस खेल में सरगुजा के साइबर थाने में पोस्टेड दो सब इंस्पेक्टर पर भी आरोप लगा हैं। इस मामले में व्हाट्सएप कॉल की रिकॉर्डिंग के जरिए रिश्वत प्रकरण का खुलासा हुआ है। जिसमें शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर सीबीआई में यह मामला दर्ज किया। गया। अब इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी को नोटिस जारी करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।