
ग्राम पंचायत बाठेड़ा खुर्द के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पिछले लंबे समय से पेयजल व्यवस्था को लेकर समस्या बनी हुई थी। गर्मी के मौसम में बच्चों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव के भामाशाह एवं समाजसेवी पृथ्वीराज जोशी ने मंगलवार को विद्यालय परिसर पहुंचकर दो बड़े पानी के कैंपर विद्यालय को भेंट किए। कैंपर भेंट करने के दौरान पृथ्वीराज जोशी ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। भविष्य में भी विद्यालय या विद्यार्थियों के लिए कोई आवश्यक जरूरत होगी, तो वे हमेशा तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार रहेंग विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ ने भामाशाह का माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से अब 100 से अधिक बच्चों को रोजाना शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर इस पुनीत कार्य के प्रेरणास्रोत वेद प्रकाश मेनारिया, भारत जोशी, अनिल जोशी, गोपाल, दिनेश, कुलदीप, कुंदन, कमलेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी पृथ्वीराज जोशी के इस कार्य की प्रशंसा की