जयपुर

आगामी 24 घंटों में एक राज्य के कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।
उपरोक्त के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, नागौर, फलौदी व आसपास के जिलों में 14-15 अक्टूबर को तेज मेघगर्जन, तेज हवाएं 30-40Kmph के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में 14 से 16 अक्टूबर के दौरान मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से तथा पूर्वी राज में 17 अक्टूबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
विशेष कृषि मौसम सलाह
- बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में पककर तैयार, खुले आसमान में पड़ी फसलों तथा कृषि एवं अनाज मंडियों में भी खुले आसमान में रखे अनाज व जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।
- मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
- भारत मौसम विज्ञान विभाग