Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

उदयपुर । सन्तूर मॉम्स क्लब चैप्टर-2 की दूसरी मीट-अप मेपल रेजीडेंसी में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुई। कार्यक्रम की थीम ‘रेड’ रखी गई, जिसमें क्लब की सदस्याएं लाल रंग के आकर्षक परिधानों में शामिल हुईं। महिलाओं ने आपसी मेलजोल, मनोरंजक गतिविधियों और खेलों के साथ शाम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम की मेजबानी शाइन ब्यूटी स्टूडियो की संस्थापक वांशिका वीरवानी ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फ्रेंडशिप बैंड उपहार में दिए। वांशिका ने अपने स्टूडियो में उपलब्ध विभिन्न ब्यूटी सर्विसेज की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी, इंगेजमेंट और ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। क्लब की सदस्यों के लिए सेवाओं पर 30 प्रतिशत विशेष छूट भी दी जा रही है।

क्लब की संस्थापक सुनीता सिंघवी ने महिलाओं से जीवन में किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले रुककर सोचने और परिस्थिति को समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कई बार जल्दबाजी में दिया गया जवाब रिश्तों और परिस्थितियों को जटिल बना सकता है। थोड़ा ठहराव व्यक्ति को सही निर्णय लेने का अवसर देता है।

इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हंसी-खुशी के साथ एक-दूसरे के साथ समय बिताया और आपसी जुड़ाव को मजबूत किया।

मीट-अप में लाल रंग की थीम, खेल, उपहार और दोस्ती के खुशनुमा माहौल ने आयोजन को खास बना दिया। सन्तूर मॉम्स क्लब महिलाओं को आपस में जोड़ने, प्रतिभाओं को मंच देने और मिलकर खुशियां मनाने का मंच बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *