नवरात्रि पर सोनी पल की खास पेशकश ‘महोत्सव आदि शक्ति का’, मां दुर्गा के नौ रूपों की महिमा आएगी सामने
मुंबई, 9 अक्टूबर, 2026: इस नवरात्रि, सोनी पल अपने खास कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ के माध्यम से दर्शकों को माँ दुर्गा के नौ रूपों की कथाओं, उनकी महिमा और उनसे जुड़े मंदिरों की यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। 10 एपिसोड्स की यह विशेष सीरीज़ 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगी। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित उन पवित्र मंदिरों की कहानियाँ बताई जाएँगी, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों से जुड़ी हैं।हर एपिसोड में देवी के एक अलग रूप और उससे जुड़े एक नए स्थान की कहानी देखने को मिलेगी। पौराणिक कथाओं, इतिहास, परंपराओं और यात्रा को जोड़ने पर केन्द्रित यह कार्यक्रम हर रूप के महत्व के साथ उन मंदिरों की खासियत भी बताएगा, जहाँ उनकी पूजा की जाती है। ये कहानियाँ और परंपराएँ पीढ़ियों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही हैं।लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति आनंद इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी। वे दर्शकों को आस्था और खोज के इस सफर पर ले जाएँगी, जहाँ वे माँ दुर्गा के नौ रूपों से जुड़ी कथाओं और मंदिरों के महत्व को करीब से जान सकेंगे। कार्यक्रम में इन मंदिरों तक पहुँचने की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी, ताकि जो दर्शक दर्शन के लिए वहाँ जाना चाहें, वे हवाई, रेल या सड़क मार्ग से अपनी यात्रा की योजना बना सकें। सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा, “सोनी पल में हमारा प्रयास ऐसा कॉन्टेंट तैयार करना है, जो हमारे दर्शकों से गहराई से जुड़ सके। ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ भारत के सबसे खास पर्वों में से एक नवरात्रि के अवसर पर आस्था, संस्कृति, यात्रा और कहानी कहने की परंपरा को साथ लाने का सार्थक माध्यम है।” श्रुति आनंद, ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ की होस्ट ने कहा, “महोत्सव आदि शक्ति का शो आस्था, संस्कृति और यात्रा का एक खूबसूरत संगम है। इस विशेष सीरीज़ के माध्यम से हम माँ दुर्गा के नौ रूपों को जानेंगे और देशभर के मंदिरों से जुड़ी कथाओं और उनके महत्व को दर्शकों तक पहुँचाएँगे। यह सफर मेरे लिए बहुत ही विशेष रहा है, क्योंकि मैं सिर्फ कार्यक्रम की मेजबानी नहीं कर रही, बल्कि दर्शकों के साथ मिलकर इन कहानियों को बारीकी से जान भी रही हूँ। मुझे उम्मीद है कि परिवार इस कार्यक्रम को साथ बैठकर देखेंगे, हमारी संस्कृति के बारे में कुछ नया जानेंगे और शायद इन अद्भुत मंदिरों के दर्शन करने के लिए भी प्रेरित होंगे।” ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ के माध्यम से सोनी पल दर्शकों को आस्था, कथाओं और यात्रा से जोड़ते हुए माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों और उनसे जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने का मौका देगा। देखिए ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ 11 अक्टूबर से शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।
विक्टोरियाज़ सीक्रेट का जयपुर में पहला स्टोर लॉन्च, पेसिफिक मॉल में मिलेगी ब्रांड की पूरी रेंज
जयपुर के ग्राहक अपने शहर में ही खरीद सकेंगे विक्टोरियाज़ सीक्रेट के प्रोडक्ट्स; पेसिफिक मॉल में पहला स्टोर लॉन्चअपैरल ग्रुप पहली बार जयपुर में लेकर आया विक्टोरियाज़ सीक्रेट की पूरी रेंज, फैशन शो कलेक्शन के साथ ब्रांड ने शहर में रखा कदमजयपुर, अक्टूबर, 2026: दुनिया भर में मशहूर लॉन्जरी, फैशन और ब्यूटी ब्रांड विक्टोरियाज़ सीक्रेट ने जयपुर के पेसिफिक मॉल में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। यह भारत में ब्रांड का विस्तार करने की दिशा में अपैरल ग्रुप का एक और अहम् कदम है। इस स्टोर के माध्यम से जयपुर के ग्राहकों को पहली बार विक्टोरियाज़ सीक्रेट की पूरी रेंज एक ही जगह पर मिलेगी। इसके साथ ही भारत में ब्रांड के स्टोर्स की संख्या 20 हो गई है, जिनमें पूरी रेंज वाले 8 स्टोर्स शामिल हैं।करीब 3,560 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर में इनरवियर, स्लीपवियर, लाउंजवियर, स्पोर्ट्सवियर, फाइन फ्रेगरेंस और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है। यहाँ ब्रांड के खास लॉन्जरी कलेक्शन के साथ फैशन, लाइफस्टाइल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मिलेंगे। कुल मिलाकर, जयपुर के ग्राहक अब एक ही स्टोर में ब्रांड की पूरी रेंज देख और खरीद सकेंगे।जयपुर में शुरुआत के साथ ही स्टोर में विक्टोरियाज़ सीक्रेट फैशन शो 2026 कलेक्शन भी पेश किया गया है। इस कलेक्शन में द सिग्नेचर कलेक्शन शामिल है, जिसमें खास डिजाइन, सैटिन के कपड़े और फैशन से जुड़े नए स्टाइल देखने को मिलेंगे। ये सभी स्टाइल विक्टोरियाज़ सीक्रेट के ग्लैमरस अंदाज को बखूबी पेश करते हैं।स्टोर में विक्टोरियाज़ सीक्रेट की ब्रा, पैंटी और स्लीपवियर के एक से बढ़कर एक कई कलेक्शन्स उपलब्ध हैं। इनमें वेरी सेक्सी, बॉडी बाय विक्टोरिया, ड्रीम एंजेल्स और द सिग्नेचर कलेक्शन शामिल हैं। इसके साथ, लाउंजवियर और स्पोर्ट्सवियर भी मिलेंगे। यहाँ हर दिन पहनने वाले कपड़ों से लेकर खास मौकों के लिए फैशनेबल कपड़ों तक, कई तरह के डिजाइन और स्टाइल उपलब्ध हैं।नए स्टोर में विक्टोरियाज़ सीक्रेट के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रेंज भी उपलब्ध है, जिसमें फाइन फ्रेगरेंस, सेंट, मिस्ट और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं। ब्रांड के लोकप्रिय वेरी सेक्सी और बॉम्बशेल कलेक्शन के साथ सेंट के शानदार विकल्प और ब्यूटी से जुड़े प्रोडक्ट्स भी यहाँ मिलेंगे।2026 फैशन शो कलेक्शन के साथ जयपुर में खुले इस स्टोर में ब्रांड के नए कलेक्शन के अलावा लॉन्जरी, फैशन और ब्यूटी की पूरी रेंज भी पेश की गई है। इस लॉन्च के साथ जयपुर के ग्राहकों को विक्टोरियाज़ सीक्रेट के नए कलेक्शन का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। यह शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब ब्रांड का फैशन शो दुनिया भर में फैशन की दुनिया का खास आकर्षण बना हुआ है।जयपुर में स्टोर खुलने से भारत में विक्टोरियाज़ सीक्रेट के विस्तार को नई दिशा मिली है। इसके साथ ही ब्रांड ने पहली बार राजस्थान में अपनी रिटेल उपस्थिति दर्ज की है। अब जयपुर के ग्राहक विक्टोरियाज़ सीक्रेट के नए फैशन शो कलेक्शन के साथ लॉन्जरी, फैशन, लाइफस्टाइल, ब्यूटी और फ्रेगरेंस की रेंज भी एक ही जगह पर देख और खरीद सकेंगे।स्टोर का पता: विक्टोरियाज़ सीक्रेट, पेसिफिक मॉल जयपुर, यूजीएफ- 31/32/33, वार्ड 27, मानसरोवर सेक्टर 5, मानसरोवर, राजस्थान- 302016स्टोर का क्षेत्रफल: 3,560 वर्ग फुटसमय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक
राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पेयजल किल्लत दूर, भामाशाह पृथ्वीराज जोशी ने भेंट किए 2 वाटर कैम्पर
ग्राम पंचायत बाठेड़ा खुर्द के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पिछले लंबे समय से पेयजल व्यवस्था को लेकर समस्या बनी हुई थी। गर्मी के मौसम में बच्चों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव के भामाशाह एवं समाजसेवी पृथ्वीराज जोशी ने मंगलवार को विद्यालय परिसर पहुंचकर दो बड़े पानी के कैंपर विद्यालय को भेंट किए। कैंपर भेंट करने के दौरान पृथ्वीराज जोशी ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। भविष्य में भी विद्यालय या विद्यार्थियों के लिए कोई आवश्यक जरूरत होगी, तो वे हमेशा तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार रहेंग विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ ने भामाशाह का माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से अब 100 से अधिक बच्चों को रोजाना शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर इस पुनीत कार्य के प्रेरणास्रोत वेद प्रकाश मेनारिया, भारत जोशी, अनिल जोशी, गोपाल, दिनेश, कुलदीप, कुंदन, कमलेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी पृथ्वीराज जोशी के इस कार्य की प्रशंसा की
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: 20 CCTV कैमरों की DVR गायब, पत्नी कमलेश को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बीच पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि क्रेशर प्लांट में लगे 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज गायब हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश सभी कैमरों की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) अपने साथ ले गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को 12 साल पुराने क्रेशर प्लांट के विवाद को लेकर भौंडा गांव में अतर सिंह भड़ाना पर 70 से अधिक लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने उनके सिर पर नुकीले हथियारों से कई वार किए। हमले से कुछ समय पहले भड़ाना ने गांव के एक बुजुर्ग से कहा था, “अब तो मरूं या मारूं, खान ही चलाऊंगा।” इसके कुछ ही मिनटों बाद उग्र भीड़ उनके घर और कार्यालय में घुस गई। आरोप है कि हमलावरों ने वहां मौजूद उनकी पत्नी को भी जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद वह किसी तरह घटनास्थल से बाहर निकलीं और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।