फोन में पासवर्ड-बैंकिंग डिटेल सेव करना पड़ सकता है भारी, राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी

भारत में रोजाना 1.3 लाख से अधिक साइबर हमलों का दावा; निजी दस्तावेज, फोटो-वीडियो और बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने की अपील जयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने स्मार्टफोन में निजी और संवेदनशील जानकारी रखने को लेकर आमजन के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मोबाइल फोन में पासवर्ड, बैंकिंग पिन, आधार-पैन जैसे दस्तावेज और अन्य संवेदनशील डेटा असुरक्षित तरीके से सेव करना साइबर ठगी, पहचान चोरी और आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण बन सकता है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि आज स्मार्टफोन केवल बातचीत का माध्यम नहीं रह गया है। बैंकिंग से लेकर निजी दस्तावेज, डिजिटल लॉकर, फोटो-वीडियो, ऑफिस ई-मेल और व्यक्तिगत जानकारी तक मोबाइल में मौजूद रहती है। ऐसे में फोन की सुरक्षा को लेकर की गई छोटी सी लापरवाही भी साइबर अपराधियों को संवेदनशील डेटा तक पहुंचने का मौका दे सकती है। 61 प्रतिशत लोग फोन में रखते हैं निजी दस्तावेज अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम वीके सिंह ने हाल में सामने आए डेटा लीक और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों का जिक्र करते हुए बताया कि एक कर्मचारी के ई-मेल से करीब एक टीबी डेटा डार्क वेब पर लीक होने का मामला सामने आया था। पुलिस की ओर से साझा आंकड़ों के अनुसार 61 प्रतिशत लोग अपने निजी दस्तावेज, 60 प्रतिशत फोटो-वीडियो, 38 प्रतिशत बैंकिंग जानकारी, 48 प्रतिशत ऑफिस ई-मेल, 37 प्रतिशत एआई चैट हिस्ट्री और 34 प्रतिशत लोग अपने पासवर्ड तक मोबाइल फोन में सेव रखते हैं। एडीजी सिंह के अनुसार भारत में प्रतिदिन 1.3 लाख से अधिक साइबर हमले होते हैं। ऐसे में मोबाइल सुरक्षा को लेकर छोटी सी चूक भी आर्थिक नुकसान के साथ पहचान चोरी का खतरा बढ़ा सकती है। इन जानकारियों पर साइबर अपराधियों की नजर राजस्थान पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी मुख्य रूप से पहचान संबंधी दस्तावेज, वित्तीय जानकारी, निजी फोटो-वीडियो और ऑफिस से जुड़े गोपनीय डेटा को निशाना बनाते हैं। आधार, पैन, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी जानकारियों का दुरुपयोग फर्जी सिम, बैंक खाता या लोन लेने में किया जा सकता है। इसी तरह बैंकिंग ऐप, यूपीआई और ओटीपी तक पहुंच बनाकर खाते से रकम निकाली जा सकती है। निजी फोटो-वीडियो और एआई चैट हिस्ट्री का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग में किया जा सकता है, जबकि ऑफिस ई-मेल और गोपनीय दस्तावेजों की चोरी कॉरपोरेट जासूसी और फिरौती जैसे अपराधों का कारण बन सकती है। फोन सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने दिए ये सुझाव राजस्थान पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग और संवेदनशील काम करने से बचने की अपील की है। फोन में स्टोरेज एन्क्रिप्शन और मजबूत स्क्रीन लॉक चालू रखने, ऐप्स को केवल जरूरी परमिशन देने तथा बैंकिंग ऐप और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खुले तौर पर गैलरी या होम स्क्रीन पर नहीं रखने की सलाह दी गई है। पुलिस ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए सिक्योर या हिडन फोल्डर का इस्तेमाल करने, क्लाउड बैकअप को मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित करने तथा ऐप्स केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से डाउनलोड करने को कहा है। इसके साथ ही मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड इस्तेमाल करने तथा फोन की सुरक्षा संबंधी सेटिंग्स सक्रिय रखने की सलाह दी गई है। साइबर ठगी होते ही तुरंत करें शिकायत राजस्थान पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी या किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चलते ही तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। ऑनलाइन साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। राजस्थान पुलिस ने साइबर सहायता के लिए 9256001930 और 9257510100 नंबर भी जारी किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्मार्टफोन में मौजूद डेटा को लेकर सतर्क रहें और पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी तथा निजी दस्तावेजों को असुरक्षित तरीके से सेव करने से बचें।
राष्ट्रीय मुक्केबाजी में उदयपुर का दम, मनवीर ने जीता स्वर्ण, जीविका को रजत

उदयपुर। जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया सेंट्रल स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चूण्डावत ने बताया कि बॉक्सिंग कोच चेतन सिंह पंवार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मनवीर सालवी ने स्वर्ण पदक जीतकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया, जबकि जीविका वैष्णव ने रजत पदक और गुरदीप सिंह यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता मनवीर सालवी अब आगामी एसजीएफआई (SGFI) टूर्नामेंट में सेंट्रल स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
झालावाड़ में अवैध साहूकारों पर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 321 किलो चांदी-4 किलो सोना समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त

झालावाड़। जिले में वर्षों से गरीबों, किसानों और जरूरतमंद लोगों का आर्थिक शोषण कर रहे अवैध साहूकारों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिलेभर में एक साथ कई स्थानों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 321 किलो चांदी, 4 किलो सोना, 37.35 लाख रुपए नकद, कृषि उपकरण, वाहन और बड़ी मात्रा में वित्तीय दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त की गई अधिकांश संपत्ति लोगों द्वारा कर्ज के बदले गिरवी रखी गई थी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर किसानों और गरीब परिवारों की जमीन-जायदाद, आभूषण और कृषि उपकरण हड़पने वाले अवैध साहूकारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसना था। अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों की निगरानी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल और घाटोली थाना क्षेत्रों में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। जांच में सामने आया कि बिना वैध लाइसेंस के लोगों को भारी ब्याज पर रकम उधार देकर उनकी संपत्तियां और जेवर गिरवी रखे जा रहे थे। पुलिस ने इस अवैध कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इन लोगों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई मनोहरथाना थाना क्षेत्र के आंवलहेड़ा निवासी कृष्ण गोपाल, राजाराम, भारत सिंह तथा मनोहरथाना निवासी भप्पा सोनी उर्फ श्रीकिशन के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा जावर थाना क्षेत्र के परमानंद, पिड़ावा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह और शंकर सिंह के यहां भी कार्रवाई की गई। वहीं सुनेल के केसरपुरा और घाटोली थाना क्षेत्र में भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। करोड़ों की संपत्ति और कृषि उपकरण बरामद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 321 किलो चांदी, 4 किलो सोना, 37 लाख 35 हजार 300 रुपए नकद, 128 थ्रेशर मशीनें, 35 कल्टीवेटर, 25 ट्रॉलियां, तीन ट्रैक्टर, दो बोलेरो पिकअप, एक टाटा 407, एक अन्य वाहन, एक टेम्पो और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इसके अलावा छह जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिनके संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दस्तावेजों से खुलेंगे कई राज तलाशी के दौरान पुलिस को लेन-देन की डायरियां, बही-खाते, हस्ताक्षरित खाली स्टांप पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी रखे गए आभूषणों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। पुलिस अब इन रिकॉर्ड के आधार पर पूरे नेटवर्क की वित्तीय जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कितने लोगों को अवैध ब्याज के जाल में फंसाकर उनकी संपत्ति गिरवी रखवाई गई। जांच जारी, आगे भी होगी सख्त कार्रवाई सुनेल और घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। एसपी अमित कुमार ने आम नागरिकों और किसानों से अपील करते हुए कहा कि आर्थिक जरूरत पड़ने पर केवल अधिकृत बैंकिंग संस्थानों से ही ऋण लें। यदि कोई व्यक्ति धमकाकर, धोखे से या दबाव बनाकर खाली स्टांप, चेक या संपत्ति हड़पने का प्रयास करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध साहूकारी और आर्थिक शोषण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियां

राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियांपश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर सिस्टम के प्रभाव से 14-15 जुलाई को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना हैपूर्वी राजस्थान के भी अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 13-15 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना हैपश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन तेज धूलभरी हवाएं (30 40 Kmph) चलने की प्रबल संभावना है Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियां Uncategorized मुंबई: ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप Uncategorized कुछ ही देर में जारी हो रही खान विभाग की बड़ी तबादला सूचियां Uncategorized उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार! दो मृत मोर मिलने से मचा हड़कंप Uncategorized जमीन के विवाद में खून-खराबा! युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में जिंदगी की जंग Uncategorized इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized
मुंबई: ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप

मुंबई: ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंपमुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर रात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे नवी मुंबई पुलिस को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें होटल को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस ने तत्काल मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।इसके बाद मुंबई पुलिस ने ताज महल पैलेस होटल की गहन तलाशी ली। फिलहाल जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा कॉल किसने किया और वह कहां से किया गया। मामले की जांच जारी है। Previous PostNext Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियां Uncategorized मुंबई: ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप Uncategorized कुछ ही देर में जारी हो रही खान विभाग की बड़ी तबादला सूचियां Uncategorized उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार! दो मृत मोर मिलने से मचा हड़कंप Uncategorized जमीन के विवाद में खून-खराबा! युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में जिंदगी की जंग Uncategorized इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized
कुछ ही देर में जारी हो रही खान विभाग की बड़ी तबादला सूचियां

*कुछ ही देर में जारी हो रही खान विभाग की बड़ी तबादला सूचियांअतिरिक्त निदेशक से लेकर सर्वे तक के होंगे तबादले, परफॉर्मेंस के मुताबिक तैयार की गई तबादला सूचियां, हालांकि जनप्रतिनिधियों की भावना का भी किया गया सम्मान, एक ही स्थान पर 3 वर्ष से अधिक समय से जमे हुए कार्मिकों की विदाई संभव, अवैध खनन अभियान में लापरवाही बरतने वाले और राजस्व अर्जन में पिछड़ों को नॉन फील्ड करने की तैयारी Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook कुछ ही देर में जारी हो रही खान विभाग की बड़ी तबादला सूचियां Uncategorized उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार! दो मृत मोर मिलने से मचा हड़कंप Uncategorized जमीन के विवाद में खून-खराबा! युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में जिंदगी की जंग Uncategorized इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. Uncategorized PUBLIC T गणराज्य SIR से तो पासपोर्ट नहीं! कलकत्ता HC ने कहा -पहले नागरिकता साबित करें ! Uncategorized
उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार! दो मृत मोर मिलने से मचा हड़कंप

https://youtu.be/DvtRGN2RThw उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार! दो मृत मोर मिलने से मचा हड़कंप Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार! दो मृत मोर मिलने से मचा हड़कंप Uncategorized जमीन के विवाद में खून-खराबा! युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में जिंदगी की जंग Uncategorized इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. Uncategorized PUBLIC T गणराज्य SIR से तो पासपोर्ट नहीं! कलकत्ता HC ने कहा -पहले नागरिकता साबित करें ! Uncategorized भारतीय पासपोर्ट की साख गिरी, ग्लोबल इंडेक्स में 125वें नंबर पर खिसका! Uncategorized सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक Uncategorized बारिश से पहले एक्शन में रविंद्र सिंह भाटी, खुद पहुंचे जलभराव वाले इलाकों में Uncategorized मनोज मीणा की दो टूक: पांचना बांध से पानी छोड़ो, नहीं तो चक्का जाम जारी रहेगा! Uncategorized गुड़ला महापंचायत से बड़ा ऐलान! हाकिम बैंसला बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम Uncategorized 360° टेस्ट के बाद लगाया था” RAS लिंग्री के बहाने डोटासरा ने सुधांशु पंत पर साधा निशाना Uncategorized हाकिम बैंसला की दो टूक: “जैसे को तैसा जवाब देंगे, पूरा राजस्थान जाम होगा! Uncategorized ये Reel नहीं, Real SDM हैं! देसी अंदाज़ ने जीता लोगों का दिल | SDM के वीडियो हुए वायरल Uncategorized Punjab Congress पर Ashok Gehlot का बड़ा बयान! ‘सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे Uncategorized CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला! सुनिए क्या बोले? Uncategorized धरनास्थल पर किसानों के बीच डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, कटकड़ टोडूपुरा मोड़ से बड़ा संदेश Uncategorized जनता के दिल में वही राज करेगा…” सचिन पायलट का बड़ा राजनीतिक संदेश Uncategorized
जमीन के विवाद में खून-खराबा! युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में जिंदगी की जंग

https://youtu.be/zDw5a3RrWUk यह वीडियो उदयपुर के अंबा माता थाना क्षेत्र में हुए एक हिंसक विवाद की खबर है। यहाँ मुख्य विवरण दिए गए हैं:घटना का विवरण:समय और स्थान: शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे, उदयपुर के अंबा माता थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई (0:06 – 0:17)।हमला: विवाद के दौरान विनोद खटीक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की (0:17 – 0:20, 0:46 – 0:51)।पीड़ित: विनोद खटीक को गंभीर हालत में महाराणा भोपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है (0:20 – 0:27)।आरोप और विवाद:विवाद का कारण: पीड़ित पक्ष (पीयूष खटीक) का कहना है कि उन्होंने 2014 में लक्ष्मी रावल नाम की महिला से जमीन खरीदी थी और 2016 तक पूरा भुगतान भी कर दिया था, लेकिन अब महिला का बेटा वहां निर्माण कार्य कर रहा है (1:10 – 1:26, 2:30 – 2:45)।आरोपी: परिजनों ने हितेश रावल, निखिल रावल और उनके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है (0:41 – 0:43, 1:46 – 1:50)।वर्तमान स्थिति:पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका और फायरिंग के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook जमीन के विवाद में खून-खराबा! युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में जिंदगी की जंग Uncategorized इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. Uncategorized PUBLIC T गणराज्य SIR से तो पासपोर्ट नहीं! कलकत्ता HC ने कहा -पहले नागरिकता साबित करें ! Uncategorized भारतीय पासपोर्ट की साख गिरी, ग्लोबल इंडेक्स में 125वें नंबर पर खिसका! Uncategorized सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक Uncategorized
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. Uncategorized PUBLIC T गणराज्य SIR से तो पासपोर्ट नहीं! कलकत्ता HC ने कहा -पहले नागरिकता साबित करें ! Uncategorized भारतीय पासपोर्ट की साख गिरी, ग्लोबल इंडेक्स में 125वें नंबर पर खिसका! Uncategorized सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक Uncategorized बारिश से पहले एक्शन में रविंद्र सिंह भाटी, खुद पहुंचे जलभराव वाले इलाकों में Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में
https://therajasthanvoice.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-10-at-3.06.01-PM.mp4 आप सब ने ऑपेरशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा। धमाके आतंकियों के अड्डे पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रहा था। आतंकियों के अड्डे पर प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में https://therajasthanvoice.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-10-at-3.06.02-PM.mp4 ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन वाद्य यंत्र डिडगेरिडू और भारत के तबले की प्रस्तुति एक असाधारण संगीतमय प्रदर्शन का साक्षी बनी। इन दो शाश्वत वाद्ययंत्रों के बीच सामंजस्य ने हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को खूबसूरती से प्रतिबिंबित किया।संगीत परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के प्रति उनके समर्पण के लिए श्री रॉन मरे और डॉ. सैम इवांस को हार्दिक बधाई। Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. Uncategorized PUBLIC T गणराज्य SIR से तो पासपोर्ट नहीं! कलकत्ता HC ने कहा -पहले नागरिकता साबित करें ! Uncategorized भारतीय पासपोर्ट की साख गिरी, ग्लोबल इंडेक्स में 125वें नंबर पर खिसका! Uncategorized सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक Uncategorized बारिश से पहले एक्शन में रविंद्र सिंह भाटी, खुद पहुंचे जलभराव वाले इलाकों में Uncategorized मनोज मीणा की दो टूक: पांचना बांध से पानी छोड़ो, नहीं तो चक्का जाम जारी रहेगा! Uncategorized