‘मेरी संगिनी, मेरी मार्गदर्शिका’ के तहत 15 गांवों की संगिनियों का प्रशिक्षण आयोजित
ग्रामीण समुदायों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘मेरी संगिनी, मेरी मार्गदर्शिका’ परियोजना के अंतर्गत सीएसआर परियोजना के 15 गांवों की संगिनियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगिनियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें ग्रामीण परिवारों को दस्तावेज पूर्ण कराने और आवेदन जमा करने तक आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है। परियोजना के माध्यम से प्रशिक्षित संगिनियां अपने-अपने गांवों में सरकारी योजनाओं और पात्र लाभार्थियों के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करेंगी। वे ग्रामीणों को योजनाओं की सही एवं विश्वसनीय जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों की पहचान, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, दस्तावेज पूर्ण कराने में सहयोग तथा आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगी। प्रशिक्षण सत्र में पंचायत समिति अटरू के अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विषय विशेषज्ञों ने संगिनियों का मार्गदर्शन किया। अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री सत्येंद्र मीणा जी ने आवास योजना, पेंशन योजनाओं, वीबी-जी राम जी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने के तरीकों को सरल और व्यावहारिक रूप से समझाया। उन्होंने संगिनियों को ग्रामीणों तक सही जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। प्रगति प्रसार अधिकारी श्री चंद्र मोहन वर्मा जी ने सूचना का अधिकार, संपर्क पोर्टल एवं शिकायत निवारण व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया के बारे में संगिनियों को अवगत कराया। डाक विभाग से सुश्री मोनिका जी एवं श्री गोविंद मीणा जी ने सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), आवर्ती जमा (RD) सहित विभिन्न बचत योजनाओं की पात्रता, ब्याज दर एवं लाभों की जानकारी दी। इससे संगिनियों को ग्रामीण परिवारों में बचत एवं वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर श्री एजाज फुलवाडिया, सीएसआर प्रमुख, अदाणी पावर लिमिटेड, कवाई ने संगिनियों से संवाद करते हुए ‘संगिनी’ एवं ‘मार्गदर्शिका’ की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “एक मार्गदर्शिका का कार्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा दिखाते हुए उन्हें उपलब्ध सुविधाओं और उनके अधिकारों तक पहुंचने में सहयोग करना है।” उन्होंने कहा कि सही जानकारी तभी सार्थक होती है जब वह पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और उसे योजना का वास्तविक लाभ मिले। ‘मेरी संगिनी, मेरी मार्गदर्शिका’ इसी सोच के साथ जानकारी से लेकर दस्तावेज पूर्ण कराने और आवेदन जमा करने तक ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। संगिनियां अपने गांवों में स्थानीय स्तर पर एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ‘मेरी संगिनी, मेरी मार्गदर्शिका’ ग्रामीण विकास में अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने की एक पहल है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि अपने समुदाय के लिए जागरूकता और सहायता की सक्रिय वाहक बनाया जा रहा है।
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे
मुंबई, सितंबर 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का व्यक्तिगत डेथ क्लेम (मृत्यु दावा) दिया है। कंपनी लगातार दूसरे साल इस मामले में सबसे आगे रही है, जो समय पर वित्तीय सहायता देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले छह वित्त वर्षों के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उद्योग आंकड़ों के अनुसार, कंपनी द्वारा भुगतान की गई औसत व्यक्तिगत डेथ क्लेम राशि वित्त वर्ष 2021 के लगभग ₹10 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में ₹15 लाख हो गई है। पिछले चार वर्षों में यह औसत क्लेम लगातार लगभग ₹14-15 लाख के आसपास बना हुआ है। जैसे-जैसे आय, कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियां बदलती हैं, ये आंकड़े रेखांकित करते हैं कि पॉलिसीधारकों को समय-समय पर अपने लाइफ कवर (जीवन बीमा राशि) की समीक्षा क्यों करनी चाहिए, ताकि यह उनकी बदलती जरूरतों के अनुकूल बना रहे।आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स के प्रमुख सारंग गोखले ने कहा, “जीवन बीमा एक सरल वादे पर आधारित है—परिवारों को उस समय वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराना, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत हो। वित्त वर्ष 2026 में हमने 5,149 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का निपटारा किया। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026 में हमारा दावा निपटान अनुपात 99.3 प्रतिशत रहा। कंपनी स्तर पर जांच नहीं किए गए व्यक्तिगत दावों में अंतिम दस्तावेज प्राप्त होने की तारीख से औसत निपटान समय केवल 1.1 दिन रहा। यह हमारे ग्राहकों और उनके परिवारों से किए गए वादे को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।हम दावों की प्रक्रिया को लगातार सरल बना रहे हैं और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि परिवारों को बिना किसी देरी के आवश्यक सहायता मिल सके। हम अपने ग्राहकों को यह भी सलाह देते हैं कि वे नियमित रूप से अपने बीमा कवर की समीक्षा करें, ताकि यह उनके जीवन के बदलते चरणों और लक्ष्यों के अनुरूप बना रहे।”विशेष रूप से, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने पिछले कई वर्षों में लगातार उच्च क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है और समय पर क्लेम का भुगतान करने के अपने वादे को निभाया है। अपने कवर की समीक्षा या सहायता के इच्छुक पॉलिसीधारक www.iciciprulife.com पर जा सकते हैं या कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। Average Individual Death Claim Value (₹ crore) CompaniesFY2021FY2022FY2023FY2024FY2025FY2026ICICI Prudential Life0.100.130.140.140.150.15Axis Max Life0.040.060.060.060.070.08HDFC Life0.060.100.080.080.100.11Bajaj Allianz Life0.030.040.040.040.060.07SBI Life0.040.050.050.050.060.06Bharti AXA Life0.060.070.070.070.080.07LIC0.020.020.020.020.020.02 Source: Table is based on publicly available information disclosed by respective scompanies in their public disclosures, IRDAI Annual Reports and Annual Reports.
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार लोन को आसान बनाने पर विचार कर रही है। Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया में Uncategorized RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. Uncategorized PUBLIC T गणराज्य SIR से तो पासपोर्ट नहीं! कलकत्ता HC ने कहा -पहले नागरिकता साबित करें ! Uncategorized भारतीय पासपोर्ट की साख गिरी, ग्लोबल इंडेक्स में 125वें नंबर पर खिसका! Uncategorized सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक Uncategorized बारिश से पहले एक्शन में रविंद्र सिंह भाटी, खुद पहुंचे जलभराव वाले इलाकों में Uncategorized
RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है.

RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. अगर आपके पास यह नोट है, तो आप इसे RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर बदल सकते हैं. वहीं, जो लोग वहां नहीं जा सकते, वे इंडिया पोस्ट के जरिए किसी भी RBI इश्यू ऑफिस में नोट भेजकर इसकी राशि अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं. Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook RBI ने बताया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है. Uncategorized PUBLIC T गणराज्य SIR से तो पासपोर्ट नहीं! कलकत्ता HC ने कहा -पहले नागरिकता साबित करें ! Uncategorized भारतीय पासपोर्ट की साख गिरी, ग्लोबल इंडेक्स में 125वें नंबर पर खिसका! Uncategorized सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक Uncategorized बारिश से पहले एक्शन में रविंद्र सिंह भाटी, खुद पहुंचे जलभराव वाले इलाकों में Uncategorized मनोज मीणा की दो टूक: पांचना बांध से पानी छोड़ो, नहीं तो चक्का जाम जारी रहेगा! Uncategorized गुड़ला महापंचायत से बड़ा ऐलान! हाकिम बैंसला बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम Uncategorized
सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक

सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एकसैटेलाइट फोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹1,34,166 है. यह डिवाइस सैटेलाइट नेटवर्क के माध्यम से कनेक्ट होता है जिससे बिना मोबाइल नेटवर्क कवरेज में भी कॉल की जा सकती है. कंपनी ने कहा कि यह फोन डिफेंस, मैरीटाइम, डिजास्टर रिस्पॉन्स, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशंस, तीर्थयात्रियोंऔर ऐडवेंचर ट्रैवल के लिए अच्छा है। Previous Post Instagram X-twitter Youtube Facebook Instagram X-twitter Youtube Facebook सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में एक Uncategorized बारिश से पहले एक्शन में रविंद्र सिंह भाटी, खुद पहुंचे जलभराव वाले इलाकों में Uncategorized मनोज मीणा की दो टूक: पांचना बांध से पानी छोड़ो, नहीं तो चक्का जाम जारी रहेगा! Uncategorized गुड़ला महापंचायत से बड़ा ऐलान! हाकिम बैंसला बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम Uncategorized 360° टेस्ट के बाद लगाया था” RAS लिंग्री के बहाने डोटासरा ने सुधांशु पंत पर साधा निशाना Uncategorized हाकिम बैंसला की दो टूक: “जैसे को तैसा जवाब देंगे, पूरा राजस्थान जाम होगा! Uncategorized ये Reel नहीं, Real SDM हैं! देसी अंदाज़ ने जीता लोगों का दिल | SDM के वीडियो हुए वायरल Uncategorized