Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

मुंबई: ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंपमुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर रात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे नवी मुंबई पुलिस को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें होटल को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस ने तत्काल मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।इसके बाद मुंबई पुलिस ने ताज महल पैलेस होटल की गहन तलाशी ली। फिलहाल जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा कॉल किसने किया और वह कहां से किया गया। मामले की जांच जारी है।

Previous Post
Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *