राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियांपश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर सिस्टम के प्रभाव से 14-15 जुलाई को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना हैपूर्वी राजस्थान के भी अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 13-15 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना हैपश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन तेज धूलभरी हवाएं (30 40 Kmph) चलने की प्रबल संभावना है