Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

“बकाया कर पर बड़ी राहत, सिर्फ 10 दिन का मौका

जयपुर। प्रदेश के शहरी निकायों में गृहकर और नगरीय विकास कर (UD Tax) के बकायादारों को बड़ी राहत दी गई है। स्वायत्त शासन विभाग ने वन टाइम छूट का आदेश जारी करते हुए बकाया कर जमा कराने पर ब्याज और पेनल्टी में बड़ी छूट देने का फैसला किया है। आदेश के अनुसार, संपूर्ण बकाया गृहकर एकमुश्त जमा कराने पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही गृहकर पर लगने वाला ब्याज और पेनल्टी भी पूरी तरह माफ की जाएगी। यह राहत आवासीय, व्यावसायिक, भूखंड और भवनों के बकाया गृहकर पर लागू होगी। वहीं, UD Tax के बकायादारों को भी राहत दी गई है। वर्ष 2025-26 तक का बकाया UD Tax एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज और पेनल्टी पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह विशेष छूट अभियान प्रदेश के सभी शहरी निकायों में लागू होगा। अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। यानी बकायादारों के पास इस विशेष राहत का लाभ लेने के लिए केवल 10 दिन का मौका है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रात 1 बजे मेडिकल शॉप में लगी आग, धू-धू कर जली पूरी दुकान

उदयपुर में आधी रात एक मेडिकल शॉप में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई और अंदर रखा मेडिकल सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मामला उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र का है, जहां राजस्थान हॉस्पिटल रोड स्थित सेक्टर-14 में देर रात करीब 1 बजे सोनम केमिस्ट मेडिकल शॉप में अचानक आग लग गई।रात के समय सड़क से गुजर रहे लोगों ने मेडिकल शॉप से धुआं और आग की तेज लपटें निकलती देखीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल गोवर्धन विलास थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मेडिकल शॉप के आसपास कुछ रेस्टोरेंट भी संचालित होते हैं, जिसके चलते स्थानीय लोगों में आग के और फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने में समय लगा। दमकल के पहुंचने तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मेडिकल शॉप के अंदर रखा काफी सामान जल चुका था।घटना के बाद गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल शॉप संचालक से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही आग के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

उदयपुर में सजा ग्लैमर का मंच, India’s Iconic Star Season 2 का भव्य आयोजन

उदयपुर। R Production House द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित मॉडलिंग शो “India’s Iconic Star Season 2” का भव्य आयोजन अटल सभागार, उदयपुर में किया गया। शो में मॉडलिंग, फैशन और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। विभिन्न कैटेगरी के प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और टैलेंट से दर्शकों और जूरी का दिल जीता। शो के ऑनर मिस्टर रिदम पंवार ने बताया कीचार कैटेगरी में चुने गए विजेताMiss Category में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पूजा First Runner-up और करिश्मा Second Runner-up रहीं।Mr Category में नक्ष विजेता रहे। प्रिंस ने First Runner-up और लक्ष ने Second Runner-up का खिताब हासिल किया।Mrs Category में ममता टेलर ने विजेता का ताज जीता। नंदनी First Runner-up और कविता Second Runner-up रहीं।वहीं Kids Category में सोनू Winner, द्रोणा First Runner-up और गायत्री पंवार Second Runner-up रहीं।शो में नजर आए खास मेहमानकार्यक्रम में कई खास हस्तियों की मौजूदगी ने शो की रौनक बढ़ाई। नीलू कुमावत, सृष्टि कुमावत, सोना कोटियाना, Sam Afam, शानू खान और छवि शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।शो को सफल बनाने में टीम का योगदानशो की शानदार प्रस्तुतियों को तैयार करने में कोरियोग्राफर वासु राठौड़ और इशिका मखीजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शो का कोऑर्डिनेशन अंशिका गर्ग और ज़ारा आदिवाल ने संभाला।प्रतिभागियों के आकर्षक आउटफिट्स के लिए Radhika Rental आउटफिट पार्टनर रहे, जबकि Classic Makeover ने मेकअप की जिम्मेदारी संभाली। पूरे आयोजन के खूबसूरत पलों को Sahil Photography ने अपने कैमरे में कैद किया। शो की एंकरिंग नितिन दशोरा ने की।ट्रॉफी पार्टनर्स का रहा सहयोगशो के विजेताओं के लिए ट्रॉफी की व्यवस्था Bhagya Shree Creation और PMK Events द्वारा की गई। उनके सहयोग ने विजेताओं के सम्मान को और खास बनाया।India’s Iconic Star Season 2 ने उदयपुर में फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा को एक मंच पर लाते हुए एक यादगार शाम का रूप लिया। विजेताओं और सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने इस आयोजन को खास बना दिया।

झुंझुनूं में 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला JEN कोर्ट में पेश, गिरफ्तारी के दौरान बच्चों का देती रही वास्ता

झुंझुनूं। चिड़ावा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई बिजली विभाग की महिला कनिष्ठ अभियंता (JEN) दीपिका को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। इससे एक दिन पहले सोमवार को ACB ने चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी JEN पर कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन शिफ्ट करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। ACB के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलवाने के लिए JEN दीपिका रिश्वत मांग रही है। शिकायत के सत्यापन में पहले 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बाद में परिवादी के अनुरोध पर रकम 15 हजार रुपए में तय हुई। इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में जैसे ही परिवादी ने तय रकम दी, ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए JEN दीपिका को पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की 15 हजार रुपए की राशि उसकी ऑफिस टेबल की दराज से बरामद की। कार्रवाई के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए चिड़ावा थाने ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला JEN का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह भावुक होकर अपने बच्चों का हवाला देती नजर आ रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान वह ‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’ कहते हुए दिखाई दी। हालांकि, ACB की कार्रवाई रिश्वत मांगने और लेने की शिकायत के सत्यापन के बाद की गई थी। ACB अधिकारियों के मुताबिक मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अब कोर्ट में पेशी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर है। ACB की जांच में रिश्वत की मांग, लेन-देन और संभावित अन्य संलिप्तता से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।