Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने वाले लोगों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लिया जा सकता।

कोर्ट ने मेट्रो और रेल सेवाओं को सामान्य रूप से चलाने, कानून के मुताबिक इंटरनेट सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रखने और लोगों व ट्रैफिक की आवाजाही की अनुमति देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगी धारा 163 का बोर्ड हटाने का भी निर्देश दिया, ताकि न्याय तक पहुंच को लेकर कोई आशंका न रहे।

“बकाया कर पर बड़ी राहत, सिर्फ 10 दिन का मौका

जयपुर। प्रदेश के शहरी निकायों में गृहकर और नगरीय विकास कर (UD Tax) के बकायादारों को बड़ी राहत दी गई है। स्वायत्त शासन विभाग ने वन टाइम छूट का आदेश जारी करते हुए बकाया कर जमा कराने पर ब्याज और पेनल्टी में बड़ी छूट देने का फैसला किया है। आदेश के अनुसार, संपूर्ण बकाया गृहकर एकमुश्त जमा कराने पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही गृहकर पर लगने वाला ब्याज और पेनल्टी भी पूरी तरह माफ की जाएगी। यह राहत आवासीय, व्यावसायिक, भूखंड और भवनों के बकाया गृहकर पर लागू होगी। वहीं, UD Tax के बकायादारों को भी राहत दी गई है। वर्ष 2025-26 तक का बकाया UD Tax एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज और पेनल्टी पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह विशेष छूट अभियान प्रदेश के सभी शहरी निकायों में लागू होगा। अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। यानी बकायादारों के पास इस विशेष राहत का लाभ लेने के लिए केवल 10 दिन का मौका है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

परगट सिंह को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। वह अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी कर चुके परगट सिंह पंजाब पुलिस में एसपी भी रहे हैं और चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कांग्रेस पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है और इसी बीच नेतृत्व में यह बदलाव में हुआ है। राजा वडिंग ने पद छोड़ने के बाद पंजाब के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पर अपनी विदाई के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। इसके कुछ ही घंटों बाद परगट सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। 62 वर्षीय परगट सिंह राजनीति में आने से पहले भारतीय हॉकी के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। वह तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दो ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी भी की। खेल के मैदान के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस, हॉकी प्रशासन और राजनीति में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं।

राठौड़ की पहल से खड़गे तक पहुंचे अजमेर के पार्षद,खड़गे ने अपने हाथों से खिलाई मिठाई

राजस्थान की सियासत में अनोखा सियासी संदेश—कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीधे पार्षदों की मुलाकात, अब सोमवार को ‘मिठाई की लाज’ रखने की चुनौती अजमेर। अजमेर नगर निगम के महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस की सियासत में धर्मेंद्र राठौड की एक पहल ने नया राजनीतिक संदेश पैदा कर दिया है। राठौर कांग्रेस के पार्षदों और कांग्रेस के साथ खड़े निर्दलीय पार्षदों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सीधे मिलवाने में कामयाब रहे। मुलाकात के दौरान खड़गे ने पार्षदों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। अजमेर की सियासत में इस मुलाकात को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक गलियारों में इसे ऐसे दुर्लभ अवसर के तौर पर देखा जा रहा है, जब अजमेर अथवा राजस्थान के निर्वाचित पार्षदों का दल सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला हो। इस मुलाकात को संभव कराने में धर्मेंद्र राठौड की भूमिका को लेकर कांग्रेस के भीतर खासा राजनीतिक चर्चा है। राठौड ने पार्षदों को खड़गे के दरबार तक पहुंचाया, खड़गे ने खिलाई मिठाई अजमेर नगर निगम के महापौर चुनाव में कांग्रेस के पास 37 पार्षद हैं। इसके अलावा कांग्रेस खेमे में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का भी दावा किया जा रहा है। ऐसे समय में राठौर द्वारा पार्षदों को एकजुट रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने पेश करना अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। खड़गे के हाथ से मिठाई खाते कांग्रेस पार्षदों की तस्वीर अब अजमेर की राजनीतिक चर्चा में सबसे ज्यादा चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गई है। अब सियासी सवाल यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ से खाई गई मिठाई की ‘लाज’ कांग्रेस के पार्षद सोमवार की वोटिंग में कितनी मजबूती से रखते हैं? बेंगलुरु से खड़गे तक—राठौर की रणनीति की अगली परीक्षा सोमवार को राठौर इससे पहले भी कांग्रेस पार्षदों और निर्दलीय पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद के तहत उन्हें बेंगलुरु ले जाने की रणनीति अपना चुके हैं। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात और उनके हाथ से मिठाई खिलवाने के बाद कांग्रेस खेमे ने एकजुटता का सार्वजनिक संदेश भी दे दिया है। लेकिन अजमेर की राजनीति में असली परीक्षा अब सोमवार के मतदान में होगी। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पार्षदों को एकजुट रखने की है। दूसरी ओर भाजपा भी निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के जरिए बहुमत का आंकड़ा हासिल करने की कोशिश में है। ऐसे में 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका और दोनों खेमों की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं। मिठाई की मिठास वोटिंग तक कायम रहती है या नहीं? राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा यही है कि धर्मेंद्र राठौर ने पार्षदों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंचाकर जो राजनीतिक संदेश दिया है, उसका असर मतदान तक कितना कायम रहता है। खड़गे के हाथों से मिली मिठाई कांग्रेस के पार्षदों के लिए अब सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि एक राजनीतिक ‘लाज’ का सवाल भी बन गई है। यदि कांग्रेस का खेमा पूरी तरह एकजुट रहता है तो यह मुलाकात राठौर की राजनीतिक रणनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखी जाएगी। वहीं यदि मतदान के दौरान गुटबाजी या क्रॉस वोटिंग जैसी स्थिति सामने आती है तो यही मुलाकात कांग्रेस के भीतर उठने वाले सवालों का कारण भी बन सकती है। अब अजमेर की सियासत में नजरें सोमवार की वोटिंग पर हैं—राठौर की बनाई एकजुटता कायम रहती है या अजमेर की पुरानी गुटीय सियासत फिर कोई नया मोड़ लेती है, इसका फैसला मतपेटी करेगी।

जयपुर: जोधपुर में वोटिंग के दौरान पथराव, कांग्रेस-बीजेपी समर्थक भिड़े, पुलिसकर्मी चोटिल

जयपुर: जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान जोधपुर के वार्ड 10 और 21 में मतदान के बीच उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। वार्ड 10 के पाल बालाजी मंदिर के सामने दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक भाजपा समर्थक की बोलेरो कैंपर में तोड़फोड़ की गई और उसके शीशे पत्थर मारकर फोड़ दिए गए। विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना में एक-दो पुलिस जवानों के चोट लगने की सूचना है। वहीं वार्ड 21 के खेमें का कुआं स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के बायां भाग मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ युवक स्कूल की ड्रेस पहनकर अंदर घुस गए, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर पहुंचा और सभी समर्थकों को वहां से खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। कैंपर गाड़ी में पथराव: दूसरी तरफ वार्ड 10 में पाल बालाजी मंदिर के सामने मतदान चल रहा था। इसी दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों की ओर से भाजपा समर्थक की बोलेरो कैंपर को निशाना बनाया गया। वाहन पर पथराव करते हुए उसके कांच तोड़ दिए गए। पुलिस के जवान हुए घायल: अचानक हुए बवाल से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मतदान केंद्र के आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और अलग करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक-दो पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। भारी पुलिस जाब्ता तैनात: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त जाब्ता मौके पर बुलाया। भारी पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवानों ने सख्ती दिखाई। पुलिस ने डंडे पटककर दोनों पक्षों के समर्थकों को मौके से खदेड़ा। इसके बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। डीसीपी मौके पर पहुंचे: घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। डीसीपी कमल शेखावत सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जवान क्षेत्र में राउंड लेते रहे। पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है, ताकि दोबारा किसी तरह का विवाद न हो। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

जयपुर: राजस्थान लंपी स्किन डिजीज पर एक्शन में सरकार!

▪️पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक। 🔹 प्रदेश के 10 जिले (मुख्यतः पूर्वी राजस्थान) लंपी से प्रभावित; सक्रिय मामले लगातार कम, अब तक 16 पशुओं की मौत।🔹 अप्रभावित जिलों पर विशेष फोकस, संक्रमण रोकने के सख्त निर्देश।🔹 घर-घर जाकर बीमार पशुओं के सर्वेक्षण के आदेश।🔹 पशु मेलों और पशु हाटों पर लगा प्रतिबंध, आवागमन पर रोक। 🔹 जिला/राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) गठित। 🔸पशुपालकों से अपील: लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें!

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली, भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई, भारत की शानदार जीत में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत रही, सुथार ने पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए, दूसरी पारी में उन्होंने श्रीलंका की पारी का आखिरी विकेट लेकर भारत को 165 रन से जीत दिलाई, भारत ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के शानदार 167 रन की बदौलत 462 रन बनाए थे, दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए, वहीं ऋषभ पंत ने 66 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई, इस जीत के साथ भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 12 महत्वपूर्ण अंक मिले हैं

चीन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के भारतीय मानचित्र पर मानक नाम दर्ज करने के कदम को अवैध बताया। चीन ने इसे ‘शून्य और अमान्य’ करार दिया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने भारत की हाल की घोषणा पर सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चीन भारत की ओर से बनाए गए तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों और उनकी भौगोलिक विशेषताओं को आधिकारिक नक्शे पर दर्ज किया था। यह कदम चीन की ओर से राज्य की जगहों के नाम बदलने की कोशिशों के बीच उठाया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह काम अरुणाचल प्रदेश सरकार से सलाह लेकर किया गया है। इसका मकसद इन जगहों की सही पहचान बताना और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।इन नामों को आधिकारिक मानचित्रों में शामिल करने का मकसद प्रशासन को बेहतर बनाना है। इससे सरकारी रिकॉर्ड में एकरूपता आएगी, अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल होगा और आपदा के समय मदद पहुंचाने में आसानी होगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इन नामों के आधार पर लोगों के पासपोर्ट या दूसरे निजी दस्तावेजों में कोई बदलाव किया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों की आधिकारिक पहचान तय करना और भारत के प्रशासनिक रिकॉर्ड में उन्हें शामिल करना है। चीन ने कई बार अरुणाचल प्रदेश की जगहों के चीनी नामों की सूची जारी करता रहा है। वह अरुणाचल प्रदेश को जांगनान कहता है। भारत ने चीन की इन कोशिशों को लगातार खारिज किया है। भारत का कहना है कि इनका भारत की राज्य पर संप्रभुता पर कोई असर नहीं पड़ता।

एयर इंडिया टर्बुलेंस: गांजा फूंककर फ्लाइट उड़ा रहा था पायलट; हवा में खोया नियंत्रण

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई2379) अचानक 300 फीट नीचे आ गयी, जिससे फ्लाइट में सवार कई यात्री घायल हुए थे, इस पूरे मामले में अब एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस फ्लाइट के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट (मादक पदार्थ जांच) भी पॉजिटिव पाया गया है। लैब से आई दूसरी रिपोर्ट में भी पायलट के मारिजुआना (गांजा) के सेवन की पुष्टि हुई है। अब यह बात चर्चा का विषय बन गयी है कि आखिर एक पायलट गांजे का सेवन कर फ्लाइट कैसे उड़ा सकता है। हालांकि, पायलट की इस कंफर्मेटरी लैब रिपोर्ट और गांजे के सेवन के खुलासे को लेकर एअर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पक्ष जारी नहीं किया गया है। फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों ने भी पायलट के नशे में होने का आरोप लगाया था और उनकी स्थिति पर सवाल उठाए थे।

अमरीका के पूर्व नौसैनिक रॉबर्ट गिलमैन को मानवीय आधार पर रिहा कर दिया गया है, जिन्हें रूस ने चार साल से अधिक समय तक कैद रखा था।

गिलमैन की रिहाई की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट में लिखा कि, उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, जो मानवीय आधार पर उन्हें रिहा करने के लिए सहमत हुए।