संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, दुनिया के कुल भोजन का 75% हिस्सा केवल 12 प्रकार के पौधों और 5 प्रकार के पशुओं से आता है। [1]
हजारों खाने योग्य प्रजातियों के बावजूद, इंसानी आहार का इन कुछ ही स्रोतों पर निर्भर होना खाद्य विविधता और सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। [1]
हनुमानगढ़: निर्दलीय विधायक गणेशराज के खिलाफ एक और FIR, गैंगस्टर से धमकी दिलाने का आरोप

हनुमानगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। निर्दलीय विधायक गणेशराज के खिलाफ गैंगस्टर के जरिए धमकी दिलाने के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी रिछपाल खर्रा ने विधायक गणेशराज और गैंगस्टर हेरी बॉक्सर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। आरोप है कि निकाय चुनावों के दौरान विधायक का विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई थी। शिकायत के मुताबिक, गैंगस्टर हेरी बॉक्सर ने वॉइस कॉल कर उन्हें “पीतल भरने” की धमकी दी। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में IHMS सर्वर ठप, मरीज परेशान

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में IHMS सर्वर ठप होने की सूचना सामने आई है। सर्वर बंद होने से अस्पतालों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, सर्वर ठप होने के कारण पंजीकरण काउंटर और दवाई वितरण काउंटर पर कामकाज रुक गया है। मरीजों को पर्ची बनवाने और दवाइयां प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग गई हैं। सर्वर ठप होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। फिलहाल मरीजों को राहत मिलने का इंतजार है।
किआ टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 8: राजस्थान रेंजर्स टीम में गर्व, जुनून और जीत का विश्वास पैदा करना चाहते हैं सानिया मिर्ज़ा और सलीम दीवान
टीपीएल का सीजन 8, 8 से 13 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित होगा, खिलाड़ियों की नीलामी 12 अक्टूबर को होगी।नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 26: भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा वर्ष 2021 से किआ टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) का अहम हिस्सा रही हैं। इस दौरान उन्होंने टीम मेंटर से लेकर सपोर्टर और ऑफिसियल फ्रेंचाइज़ी एंबेसडर जैसी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। टीपीएल के आठवें सीजन से पहले राजस्थान रेंजर्स की ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर सानिया काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।यह भूमिका उनके लिए और भी खास हो जाती है क्योंकि इस बार लीग उनके होम टाउन हैदराबाद पहुंच रही है। टूर्नामेंट 8 से 13 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब किआ टेनिस प्रीमियर लीग दक्षिण भारत में आयोजित हो रही है। इसके सभी मुकाबले हैदराबाद के लाल बहादुर (एलबी) स्टेडियम टेनिस कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों की नीलामी 12 अक्टूबर को मुंबई में होगी।सानिया ने कहा, “मैं कई वर्षों से टीपीएल का हिस्सा रही हूं और इस साल यह मेरे लिए और भी खास है, क्योंकि इसका आयोजन मेरे होमटाउन हैदराबाद में हो रहा है। टीपीएल लगातार आगे बढ़ रहा है और भारत की प्रमुख स्पोर्ट्स लीग्स में अपनी पहचान बना रहा है। मैं खिलाड़ियों की नीलामी में मौजूद रहूंगी और अपनी टीम राजस्थान रेंजर्स का उत्साह बढ़ाऊंगी और उसका समर्थन करूंगी। हम आने वाले सीजन के लिए एक मजबूत टीम तैयार करना चाहते हैं।”पद्म भूषण से सम्मानित सानिया मिर्जा भी राजस्थान रेंजर्स का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। आरएपीएल ग्रुप ने टीपीएल के सीजन 8 से पहले राजस्थान रेंजर्स फ्रेंचाइज़ी की जिम्मेदारी संभाली है।सानिया ने आगे कहा, “मैं आरएपीएल ग्रुप के स्वामित्व वाली राजस्थान रेंजर्स टीम का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। आरएपीएल ग्रुप भारत में टेनिस को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। किआ टेनिस प्रीमियर लीग के सीजन 8 में टीम की ब्रांड एंबेसडर बनना मेरे लिए खुशी की बात है। टीपीएल ने शुरुआती वर्षों के बाद काफी प्रगति की है और आने वाला सीजन टेनिस को देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का एक और अच्छा मौका है।”आरएपीएल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सलीम दीवान चाहते हैं कि यह टीम राजस्थान के लोगों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाए और इस मंच के जरिए टेनिस को ज्यादा पहचान मिले। सलीम ने कहा, “यह सिर्फ एक टीम का मालिक बनने की बात नहीं है। यह ऐसी चीज का हिस्सा बनने की बात है, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती है। मेरा सपना ऐसी टीम बनाने का है, जिससे लोग जुड़ें, उसका समर्थन करें और उस पर गर्व महसूस करें। एक उद्यमी और अभिनेता के रूप में मेरे सफर ने मुझे अपने विजन पर विश्वास करना सिखाया है। जब आपकी टीम के सदस्य आपके परिवार की तरह बन जाते हैं, तो अपने विजन को पूरा करना आसान हो जाता है।” सलीम दीवान के साथ आरएपीएल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सत्तार दीवान और फिल्म प्रोड्यूसर व राजस्थान रेंजर्स के वाइस-चेयरमैन जोनू राणा भी टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले सलीम चाहते हैं कि उनकी टीम शुरुआत से लेकर अंत तक अपना जुझारूपन और लड़ने का जज्बा दिखाए। सलीम ने कहा, “बस एक ही चीज चाहिए और वो है फाइटिंग स्पिरिट। मैं चाहता हूं कि राजस्थान रेंजर्स पूरी ताकत के साथ खेले, एकजुट रहे और हर एक अंक के लिए पूरी मेहनत से लड़े। यही मेरी उम्मीद है।” उन्होंने आगे कहा, “राजस्थान अपनी शान, जुनून और कभी हार न मानने के जज्बे के लिए जाना जाता है। मुझे लगता है कि यही राजस्थान रेंजर्स की पहचान भी है। हम पूरे दिल से खेलने, अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने और हर पल को यादगार बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे।”*
महिला जेल से दो महिला बंदियों को जेल से बाहर ले जाने के मामले में अजमेर जेल की निलंबित तत्कालीन जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार
गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान अपने मुंह पर हाथ रखकर मीडिया से मुंह छिपाती रही निलंबित जेलर दिव्या चौधरी राजस्थान के अजमेर सेंट्रल जेल की दो महिला कैदियों को नियम विरुद्ध जेल से बाहर ले जाने के मामले में निलंबित एवं दो महीने से फरार चल रही जेलर दिव्या चौधरी को बुधवार को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया।मामले से जुड़े बिंदुओं के अनुसार हत्या के मामले में सजायाफ्ता और विचाराधीन दो महिला बंदियों किरण और सना को 12 जुलाई को बिना किसी अदालती अनुमति अथवा रिकॉर्ड एंट्री के निजी वाहन से अजमेर स्थित अपने फ्लैट पर ले जाकर घर की सफाई करवाने का आरोप है। घटना सामने आने के बाद जेलर दिव्या चौधरी निलंबित कर मुख्यालय बीकानेर किया गया था। इस मामले में… महिला जेल से दो महिला बंदियों को जेल से बाहर ले जाने के मामले में अजमेर जेल की निलंबित तत्कालीन जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान अपने मुंह पर हाथ रखकर मीडिया से मुंह छिपाती रही निलंबित जेलर दिव्या चौधरी राजस्थान के अजमेर सेंट्रल जेल की दो महिला कैदियों को नियम विरुद्ध जेल से बाहर ले जाने के मामले में निलंबित एवं दो महीने से फरार चल रही जेलर दिव्या चौधरी को बुधवार को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया।मामले से जुड़े बिंदुओं के अनुसार हत्या के मामले में सजायाफ्ता और विचाराधीन दो महिला बंदियों किरण और सना को 12 जुलाई को बिना किसी अदालती अनुमति अथवा रिकॉर्ड एंट्री के निजी वाहन से अजमेर स्थित अपने फ्लैट पर ले जाकर घर की सफाई करवाने का आरोप है। घटना सामने आने के बाद जेलर दिव्या चौधरी निलंबित कर मुख्यालय बीकानेर किया गया था। इस मामले में…
“बकाया कर पर बड़ी राहत, सिर्फ 10 दिन का मौका
जयपुर। प्रदेश के शहरी निकायों में गृहकर और नगरीय विकास कर (UD Tax) के बकायादारों को बड़ी राहत दी गई है। स्वायत्त शासन विभाग ने वन टाइम छूट का आदेश जारी करते हुए बकाया कर जमा कराने पर ब्याज और पेनल्टी में बड़ी छूट देने का फैसला किया है। आदेश के अनुसार, संपूर्ण बकाया गृहकर एकमुश्त जमा कराने पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही गृहकर पर लगने वाला ब्याज और पेनल्टी भी पूरी तरह माफ की जाएगी। यह राहत आवासीय, व्यावसायिक, भूखंड और भवनों के बकाया गृहकर पर लागू होगी। वहीं, UD Tax के बकायादारों को भी राहत दी गई है। वर्ष 2025-26 तक का बकाया UD Tax एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज और पेनल्टी पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह विशेष छूट अभियान प्रदेश के सभी शहरी निकायों में लागू होगा। अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। यानी बकायादारों के पास इस विशेष राहत का लाभ लेने के लिए केवल 10 दिन का मौका है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
रात 1 बजे मेडिकल शॉप में लगी आग, धू-धू कर जली पूरी दुकान
उदयपुर में आधी रात एक मेडिकल शॉप में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई और अंदर रखा मेडिकल सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मामला उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र का है, जहां राजस्थान हॉस्पिटल रोड स्थित सेक्टर-14 में देर रात करीब 1 बजे सोनम केमिस्ट मेडिकल शॉप में अचानक आग लग गई।रात के समय सड़क से गुजर रहे लोगों ने मेडिकल शॉप से धुआं और आग की तेज लपटें निकलती देखीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल गोवर्धन विलास थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मेडिकल शॉप के आसपास कुछ रेस्टोरेंट भी संचालित होते हैं, जिसके चलते स्थानीय लोगों में आग के और फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने में समय लगा। दमकल के पहुंचने तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मेडिकल शॉप के अंदर रखा काफी सामान जल चुका था।घटना के बाद गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल शॉप संचालक से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही आग के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
उदयपुर में सजा ग्लैमर का मंच, India’s Iconic Star Season 2 का भव्य आयोजन
उदयपुर। R Production House द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित मॉडलिंग शो “India’s Iconic Star Season 2” का भव्य आयोजन अटल सभागार, उदयपुर में किया गया। शो में मॉडलिंग, फैशन और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। विभिन्न कैटेगरी के प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और टैलेंट से दर्शकों और जूरी का दिल जीता। शो के ऑनर मिस्टर रिदम पंवार ने बताया कीचार कैटेगरी में चुने गए विजेताMiss Category में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पूजा First Runner-up और करिश्मा Second Runner-up रहीं।Mr Category में नक्ष विजेता रहे। प्रिंस ने First Runner-up और लक्ष ने Second Runner-up का खिताब हासिल किया।Mrs Category में ममता टेलर ने विजेता का ताज जीता। नंदनी First Runner-up और कविता Second Runner-up रहीं।वहीं Kids Category में सोनू Winner, द्रोणा First Runner-up और गायत्री पंवार Second Runner-up रहीं।शो में नजर आए खास मेहमानकार्यक्रम में कई खास हस्तियों की मौजूदगी ने शो की रौनक बढ़ाई। नीलू कुमावत, सृष्टि कुमावत, सोना कोटियाना, Sam Afam, शानू खान और छवि शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।शो को सफल बनाने में टीम का योगदानशो की शानदार प्रस्तुतियों को तैयार करने में कोरियोग्राफर वासु राठौड़ और इशिका मखीजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शो का कोऑर्डिनेशन अंशिका गर्ग और ज़ारा आदिवाल ने संभाला।प्रतिभागियों के आकर्षक आउटफिट्स के लिए Radhika Rental आउटफिट पार्टनर रहे, जबकि Classic Makeover ने मेकअप की जिम्मेदारी संभाली। पूरे आयोजन के खूबसूरत पलों को Sahil Photography ने अपने कैमरे में कैद किया। शो की एंकरिंग नितिन दशोरा ने की।ट्रॉफी पार्टनर्स का रहा सहयोगशो के विजेताओं के लिए ट्रॉफी की व्यवस्था Bhagya Shree Creation और PMK Events द्वारा की गई। उनके सहयोग ने विजेताओं के सम्मान को और खास बनाया।India’s Iconic Star Season 2 ने उदयपुर में फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा को एक मंच पर लाते हुए एक यादगार शाम का रूप लिया। विजेताओं और सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने इस आयोजन को खास बना दिया।
झुंझुनूं में 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला JEN कोर्ट में पेश, गिरफ्तारी के दौरान बच्चों का देती रही वास्ता
झुंझुनूं। चिड़ावा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई बिजली विभाग की महिला कनिष्ठ अभियंता (JEN) दीपिका को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। इससे एक दिन पहले सोमवार को ACB ने चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी JEN पर कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन शिफ्ट करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। ACB के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलवाने के लिए JEN दीपिका रिश्वत मांग रही है। शिकायत के सत्यापन में पहले 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बाद में परिवादी के अनुरोध पर रकम 15 हजार रुपए में तय हुई। इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में जैसे ही परिवादी ने तय रकम दी, ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए JEN दीपिका को पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की 15 हजार रुपए की राशि उसकी ऑफिस टेबल की दराज से बरामद की। कार्रवाई के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए चिड़ावा थाने ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला JEN का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह भावुक होकर अपने बच्चों का हवाला देती नजर आ रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान वह ‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’ कहते हुए दिखाई दी। हालांकि, ACB की कार्रवाई रिश्वत मांगने और लेने की शिकायत के सत्यापन के बाद की गई थी। ACB अधिकारियों के मुताबिक मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अब कोर्ट में पेशी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर है। ACB की जांच में रिश्वत की मांग, लेन-देन और संभावित अन्य संलिप्तता से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने पेश किया सीमित संस्करण का स्नीकर, गली लैब्स ने खास तौर पर ‘बोल्ड चुनने वालों’ के लिए किया डिज़ाइन
भारत, अक्टूबर, 2026: रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ‘चूज़ बोल्ड’ (Choose Bold) को सिर्फ एक सोच से आगे बढ़ाकर एक आंदोलन का रूप दे रहा है। इसी सोच के साथ ब्रांड ने भारत की तेजी से लोकप्रिय हो रही स्ट्रीटवियर संस्कृति में कदम रखा है और देश के अपने ब्रांड गली लैब्स के साथ मिलकर सीमित संस्करण का एक खास स्नीकर पेश किया है। यह साझेदारी रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बेखौफ अंदाज़ में खुद को व्यक्त करने की भावना को गली लैब्स की खास स्ट्रीट-केंद्रित डिज़ाइन शैली से जोड़ती है। नतीजा है ऐसा स्नीकर, जो आपके एक कदम बढ़ाने से पहले ही अपनी पहचान बना देता है। क्रिकेट के स्टेडियमों से लेकर ई-स्पोर्ट्स के मैदानों तक, ब्रांड लगातार उन जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराता रहा है, जहाँ युवा संस्कृति आकार ले रही है। ब्रांड उन खिलाड़ियों, रचनाकारों और समुदायों का समर्थन करता रहा है, जो तय परंपराओं को चुनौती देते हैं और सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं। अब गली लैब्स की खास स्ट्रीट-केंद्रित डिज़ाइन सोच के साथ ब्रांड इसी जज़्बे को मैदान और पर्दे से आगे सड़कों तक ले जा रहा है। ‘चूज़ बोल्ड’ को एक नया रूप दिया जा रहा है, जिसे लोग अपनी पहचान के अनुरूप अपना सकते हैं और हर दिन पहन सकते हैं। यह साझेदारी एक ही बेबाक सोच की तीन अलग-अलग अभिव्यक्तियों को एक साथ लाती है। गली लैब्स ने भारतीय स्नीकर संस्कृति की पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके डिज़ाइन भारतीय संदर्भों से प्रेरित, मौलिक और स्ट्रीट संस्कृति, शिल्पकला तथा खुद को व्यक्त करने की आज़ादी से जुड़े हैं। वरुण सूद और करण टैकर अपने-अपने अंदाज़ में इसी सोच को जीवंत करते हैं। वरुण अपने खेल-केंद्रित और रोमांचक व्यक्तित्व के साथ, तय सीमाओं से आगे बढ़ने और खुद को लगातार चुनौती देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं करण अपने सहज व्यक्तिगत अंदाज़ और स्नीकर के प्रति लंबे समय से चले आ रहे लगाव के जरिए इसे अपनी पहचान देते हैं। तीनों मिलकर स्ट्रीट संस्कृति, अपनी अलग पहचान बनाने की चाह और अपनी राह खुद चुनने के आत्मविश्वास का ऐसा स्वाभाविक मेल पेश करते हैं, जो रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के ‘चूज़ बोल्ड’ विचार को पूरी तरह अभिव्यक्त करता है। इस साझेदारी के केंद्र में है चमड़े और डेनिम से बना एक खास स्नीकर, जिसमें चमड़े की मजबूती और टिकाऊपन को डेनिम के खास स्ट्रीट अंदाज़ के साथ जोड़ा गया है। गली लैब्स की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली प्रतिष्ठित बाज़ सिल्हूट पर आधारित इस डिज़ाइन को पीछे के हिस्से पर बने ‘चूज़ बोल्ड’ के खास कढ़ाईदार डिज़ाइन से और निखारा गया है, जो स्नीकर को एक अलग पहचान और गहराई देता है। इसकी कारीगरी से लेकर पैकेजिंग तक, हर पहलू को इस तरह तैयार किया गया है कि ‘चूज़ बोल्ड’ की सोच स्नीकर के रूप में सामने आए, ऐसा स्नीकर, जो अपनी अलग पहचान रखता हो, सोच-समझकर तैयार किया गया हो और आज की स्ट्रीट संस्कृति से गहराई से जुड़ा हो। डियाजियो इंडिया की विपणन उपाध्यक्ष आनंदिता दत्ता ने कहा “बोल्डनेस कभी किसी तय साँचे में फिट होने का नाम नहीं रहा; यह अपनी पहचान और अपनी राह खुद तय करने के दृढ़ विश्वास का नाम है। जैसे-जैसे भारत के युवा अपनी सांस्कृतिक पहचान के नए रूप गढ़ रहे हैं, हमें रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के लिए ‘चूज़ बोल्ड’ को नए और अप्रत्याशित मंचों पर व्यक्त करने का अवसर दिखाई देता है। गली लैब्स को उन व्यक्तित्वों के साथ जोड़ना, जो इसी आत्मनिर्भरता और अपनी अलग पहचान बनाने की भावना को जीते हैं, हमें इस विचार को केवल कहने से आगे ले जाकर ऐसा अनुभव बनाने का अवसर देता है, जिसे लोग खुद महसूस कर सकें और अपने अंदाज़ में व्यक्त कर सकें। हमारे लिए ब्रांड की प्रासंगिकता को आगे बढ़ाने का यही तरीका है- संस्कृति का हिस्सा बनना और साथ ही आने वाले कल की संस्कृति को आकार देने में योगदान देना।” गली लैब्स के संस्थापक अर्जुन सिंह ने कहा, “रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने हमेशा भारतीय संस्कृति के साथ मिलकर क्रिकेट से लेकर संगीत तक, कुछ ऐसा रचा है, जो लंबे समय तक अपनी पहचान बनाए रखता है। इस साझेदारी के माध्यम से हमें गर्व है कि अब हम इसे स्नीकर संस्कृति तक भी ले जा रहे हैं और उनकी ‘चूज़ बोल्ड’ सोच को एक शानदार रचना के माध्यम से जीवंत कर रहे हैं, जो इस मजबूत विरासत को आगे बढ़ाती है।” वरुण सूद ने कहा “मुझे हमेशा ऐसी चीज़ें पसंद आती हैं, जिनमें प्रदर्शन क्षमता के साथ अपना एक अलग अंदाज़ भी हो। इस स्नीकर में मुझे यही बात सबसे खास लगी। इसमें स्ट्रीटवियर से जुड़ा वह धारदार अंदाज़ और बेबाक रवैया है, जिसकी आप उम्मीद करते हैं, लेकिन साथ ही यह ऐसा स्नीकर भी है जिसे आप वाकई अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बना सकते हैं। मेरे लिए ‘चूज़ बोल्ड’ का यही मतलब है, अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास रखना, चाहे वह मैदान पर हो, अपने पहनावे में हो या रोज़मर्रा की ज़िंदगी में। यह साझेदारी इसी सोच और अंदाज़ को एक साथ लाती है और यह मेल बिल्कुल स्वाभाविक लगता है।” रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर × गली लैब्स का यह स्नीकर केवल 500 जोड़ी के सीमित संस्करण के रूप में पेश किया जाएगा। यह संग्रह [www.boldsneakers.in] पर उपलब्ध होगा, जिससे उपभोक्ताओं को इस खास साझेदारी का हिस्सा अपने पास रखने का अवसर मिलेगा। यह साझेदारी सिर्फ एक स्नीकर से कहीं बढ़कर है। यह खेल, स्ट्रीट संस्कृति और अपनी पहचान को अपने अंदाज़ में व्यक्त करने की भावना को एक साथ लाती है और रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के ‘चूज़ बोल्ड’ विचार को ऐसे रूप में सामने रखती है, जिसे हर दिन देखा, पहना और जिया जा सकता है। गली लैब्स की स्ट्रीट-केंद्रित डिज़ाइन सोच और वरुण सूद तथा करण टैकर के अलग-अलग व्यक्तित्वों के साथ यह सीमित संस्करण इस बात का एक नया अध्याय है कि ब्रांड आज की युवा संस्कृति में किस तरह अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है।