Skip to main content

The Rajasthan Voice

Breaking News

मातृशक्ति चौहान की स्वर्णिम दहाड़! राज्य स्तरीय कुश्ती में उदयपुर का नाम किया रोशन

हाल ही मे उदयपुर मे आयोजित हुई अंडर 14 छात्र-छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता मे मातृशक्ति चौहान की स्वर्णिम सफलता पर उदयपुर कुश्ती खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के अध्यक्ष वीरम देव सिंह कृष्णावत एवं यदुराज सिंह कृष्णावत ने उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मातृशक्ति के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगी।कुश्ती कोच हेमंत अठवाल ने बताया की मातृशक्ति की यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और बेटियों की खेल प्रतिभा का प्रतीक है। कुश्ती जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में अपनी प्रतिभा साबित कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर अभ्यास से सफलता के नए शिखर छुए जा सकते हैं।श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला संचालक कृष सेन ने कहा की उदयपुर के लिए मातृशक्ति चौहान का स्वर्ण पदक गौरव का क्षण है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बालिका पहलवानों को आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगीइसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग मे व्यायामशाला के प्रतिभाशाली पहलवान नैतिक ओड ने 35 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त कर संस्था और जिले का मान बढ़ाया। वहीं डिग मे आयोजित हुई अंडर-19 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में उदयपुर की होनहार पहलवान माही ओड ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर जिले को एक और उपलब्धि दिलाई।तीनों पहलवानों की सफलता से श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर वरिष्ठ पहलवान सुन्दर सोलंकी,दिपक मोदी, दिलीप कल्याणा, विक्की पटून, दिपक वसीटा, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य पहलवान उपस्थित रहे। सभी ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजस्थान में मौसम का यलो अलर्ट जारी, जयपुर समेत 13 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!

राजस्थान में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार जयपुर सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पेयजल किल्लत दूर, भामाशाह पृथ्वीराज जोशी ने भेंट किए 2 वाटर कैम्पर

ग्राम पंचायत बाठेड़ा खुर्द के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पिछले लंबे समय से पेयजल व्यवस्था को लेकर समस्या बनी हुई थी। गर्मी के मौसम में बच्चों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव के भामाशाह एवं समाजसेवी पृथ्वीराज जोशी ने मंगलवार को विद्यालय परिसर पहुंचकर दो बड़े पानी के कैंपर विद्यालय को भेंट किए। कैंपर भेंट करने के दौरान पृथ्वीराज जोशी ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। भविष्य में भी विद्यालय या विद्यार्थियों के लिए कोई आवश्यक जरूरत होगी, तो वे हमेशा तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार रहेंग विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ ने भामाशाह का माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से अब 100 से अधिक बच्चों को रोजाना शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर इस पुनीत कार्य के प्रेरणास्रोत वेद प्रकाश मेनारिया, भारत जोशी, अनिल जोशी, गोपाल, दिनेश, कुलदीप, कुंदन, कमलेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी पृथ्वीराज जोशी के इस कार्य की प्रशंसा की

राजस्थान मौसम अपडेट 13 अक्टूबर

जयपुर आगामी 24 घंटों में एक राज्य के कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। उपरोक्त के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, नागौर, फलौदी व आसपास के जिलों में 14-15 अक्टूबर को तेज मेघगर्जन, तेज हवाएं 30-40Kmph के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में 14 से 16 अक्टूबर के दौरान मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से तथा पूर्वी राज में 17 अक्टूबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। विशेष कृषि मौसम सलाह

बड़ी खबर: भरतपुर में जानलेवा हमले में घायल भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का निधन

राजस्थान के भरतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का देर रात निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला है, ऐसे में इस घटना ने प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों का ध्यान आकर्षित किया है। पूर्व विधायक पर हुए हमले और उनके निधन को लेकर अब आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

जैसलमेर से ओरण प्रेमियों के लिए बड़ी जीत की खबर सामने

आई है। आम जनता चोचरा बनाम अडाणी रिन्यूएबल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मामले में माननीय न्यायालय (एसीजेएम-2) ने स्थगन आदेश जारी किया है। न्यायालय ने कंपनी को ओरण भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही प्रशासन को भी ओरण भूमि पर नजर रखने और उसकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले को ओरण भूमि के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे ओरण प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

औपचारिक क्रेडिट तक पहुँच बढ़ी: भारत का स्मॉल बिज़नेस क्रेडिट पोर्टफोलियो 50.9 लाख करोड़ रुपए तक पहुँचा, एक्टिव लोन में 27.4% की बढ़ोतरी

• अकेले कारोबार चलाने वाले (सोल प्रोप्राइटर) क्रेडिट ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, उनका पोर्टफोलियो 19.3% बढ़ा है, जबकि पीएआर 91-180 एक साल पहले के 1.5% से सुधरकर 1.2% हो गया है मुंबई, 9 अक्टूबर, 2026: भारत का स्मॉल बिजनेस सेक्टर लगातार ज़बरदस्त मज़बूती और बढ़ती आर्थिक अहमियत दिखा रहा है। इसे क्रेडिट तक बढ़ती पहुँच, क्रेडिट की बेहतर क्वालिटी और उधार लेने वाले सभी वर्गों में बढ़ते औपचारिककरण (फॉर्मलाइज़ेशन) का समर्थन मिल रहा है। सीआरआईएफ क्रेडिट इन्फॉर्मेशन सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड और स्मॉल इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) ने जून 2026 के डेटा पर आधारित ‘सीआरआईएफ-सिडबी स्मॉल बिजनेस स्पॉटलाइट रिपोर्ट’ (सितंबर 2026) का पाँचवाँ संस्करण जारी किया है।नवीनतम संस्करण इस बात पर प्रकाश डालता है कि स्मॉल बिजनेस क्रेडिट इकोसिस्टम ने एक अहम् पड़ाव पार कर लिया है। जून 2026 तक बकाया पोर्टफोलियो 50 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है, जो लोन देने की गतिविधि और उधार लेने वालों की भागीदारी में लगातार तेज़ी को दर्शाता है। इस ग्रोथ में अकेले कारोबार चलाने वालों (सोल प्रोप्राइटर) की मुख्य भूमिका रही है, जो क्रेडिट की माँग को बढ़ा रहे हैं, जबकि लोन न चुकाने (डेलिंक्वेंसी) के संकेतकों में सुधार इस सेक्टर में मज़बूत होते रिस्क प्रोफाइल को दर्शाता है।इस पृष्ठभूमि में, राजस्थान इस संस्करण के लिए ‘स्टेट इन फोकस’ (मुख्य राज्य) के रूप में उभरा है, जो एक गतिशील और तेज़ी से विविधतापूर्ण होते स्मॉल बिज़नेस इकोसिस्टम को प्रदर्शित करता है। स्मॉल बिज़नेस क्रेडिट बकाया में साल-दर-साल 16.8% की वृद्धि हुई है, जो 14.9% की राष्ट्रीय विकास दर से अधिक है। यह राज्य अपने उद्यमिता आधार की मज़बूती को दर्शाता है, जिसे अनुकूल नीतिगत माहौल, मज़बूत एमएसएमई गतिविधि और अच्छे क्रेडिट प्रदर्शन का समर्थन प्राप्त है। जैसे-जैसे भारत समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में प्रयास तेज़ कर रहा है, ये निष्कर्ष स्थापित और उभरते हुए दोनों बाज़ारों में रोज़गार, स्थानीय आर्थिक विकास और क्रेडिट विस्तार को आगे बढ़ाने में छोटे व्यवसायों की अहम् भूमिका को रेखांकित करते हैं।मुख्य बातें:• जून 2026 में भारत का छोटे व्यवसायों का क्रेडिट पोर्टफोलियो 50.9 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच गया। इसमें साल-दर-साल 14.9% और तिमाही-दर-तिमाही 3.5% की बढ़ोतरी हुई, जो बिजनेस क्रेडिट के लगातार औपचारिक होने और फाइनेंसिंग की मज़बूत मांग को दिखाता है।• इस बढ़ोतरी में अकेले कारोबार चलाने वालों (सोल प्रोप्राइटर) की अहम् भूमिका रही; उनके पोर्टफोलियो में साल-दर-साल 19.3% का विस्तार हुआ, जबकि एक्टिव लोन में 27.4% की बढ़ोतरी हुई। पोर्टफोलियो आउटस्टैंडिंग की तुलना में एक्टिव लोन में तेज़ी से हुई बढ़ोतरी क्रेडिट तक पहुँच के विस्तार का संकेत देती है।• पूरे पोर्टफोलियो की एसेट क्वालिटी मज़बूत बनी रही; पीएआर 91-180 जून 2025 के 1.5% से सुधरकर जून 2026 में 1.2% हो गया।• उद्यमों में, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर उधार लेने वालों के वर्ग में मुख्य बना रहा; कुल पोर्टफोलियो आउटस्टैंडिंग में इसकी हिस्सेदारी 41.92% रही और इसमें 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।• बहुत कम जोखिम और कम जोखिम वाले उद्यमों के एक्सपोज़र की हिस्सेदारी जून 2024 के 66.4% से बढ़कर जून 2026 में 70.9% हो गई। अकेले कारोबार चलाने वालों के लिए, यह हिस्सेदारी मामूली रूप से 55.1% से बढ़कर 56.1% हो गई, जबकि बहुत ज़्यादा जोखिम वाला एक्सपोज़र 17.4% से बढ़कर 20.0% हो गया, जो जोखिम की लगातार निगरानी और उसे सही स्तर पर रखने की ज़रूरत को रेखांकित करता है।राजस्थान पर फोकस• राजस्थान भारत के मज़बूत प्रदर्शन करने वाले छोटे व्यवसाय क्रेडिट बाज़ारों में से एक के रूप में उभरा है। इसे विविध अर्थव्यवस्था, 53 लाख से ज़्यादा रजिस्टर्ड उद्यमों के बड़े एमएसएमई आधार और औद्योगिक व एमएसएमई-केंद्रित पहलों के ज़रिए लगातार नीतिगत समर्थन का लाभ मिला है।• जून 2026 में राज्य का छोटे व्यवसायों का क्रेडिट पोर्टफोलियो 3.4 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच गया, जो राष्ट्रीय पोर्टफोलियो का 6.8% है। इसमें साल-दर-साल 16.8% की बढ़ोतरी हुई, जो 14.9% की राष्ट्रीय विकास दर से ज़्यादा है।• राजस्थान का पोर्टफोलियो विकास औसत से बेहतर रहा है और PAR 91-180 का आंकड़ा 0.9% है। रिस्क-रिटर्न के नज़रिए से यह बड़े राज्यों के बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोन पोर्टफोलियो में से एक है।• राजस्थान के एंटरप्राइज़ एक्सपोज़र में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा 45.4% था, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह लगभग 42% है। सर्विस सेक्टर में सबसे ज़्यादा तेज़ी देखी गई, जिसमें साल-दर-साल 15.6% की बढ़ोतरी हुई।• सीकर और नागौर जैसे उभरते ज़िलों में विकास दर राज्य के औसत से काफ़ी ज़्यादा रही, जिससे पता चलता है कि विकास अब स्थापित केंद्रों से आगे बढ़कर ज़्यादा जगहों पर फैल रहा है।• राजस्थान के एंटरप्राइज़ पोर्टफोलियो में उधार लेने वालों की प्रोफाइल राष्ट्रीय औसत से बेहतर है; यहाँ 77.3% एक्सपोज़र कम जोखिम वाली कैटेगरी में है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 70.9% है।• राजस्थान के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में, मशीनरी और इक्विपमेंट सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली इंडस्ट्री के तौर पर उभरी है, जिसमें पोर्टफोलियो विकास के साथ-साथ लोन न चुकाने (डेलिंक्वेंसी) के मामलों में भी सुधार हुआ है।ये नतीजे भारत के छोटे बिज़नेस इकोसिस्टम की बढ़ती मज़बूती और लचीलेपन को दिखाते हैं। पोर्टफोलियो का बकाया 50 लाख करोड़ रुपए के आँकड़े को पार कर गया है और क्रेडिट की माँग भी मज़बूत बनी हुई है, खासकर अकेले बिज़नेस चलाने वालों (सोल प्रोप्राइटर) के बीच। इस सेक्टर को क्रेडिट की बेहतर पहुँच और पोर्टफोलियो की बेहतर क्वालिटी का फायदा मिल रहा है। राजस्थान विकास के मुख्य बाज़ारों में से एक के तौर पर उभरा है, जहाँ क्रेडिट विकास दर राष्ट्रीय औसत से ज़्यादा रही है और लोन न चुकाने (डेलिंक्वेंसी) का स्तर भी ठीक-ठाक बना हुआ है। जैसे-जैसे औपचारिक अर्थव्यवस्था (फॉर्मलाइज़ेशन) तेज़ी पकड़ रही है और नए बिज़नेस केंद्रों तक क्रेडिट की पहुँच बढ़ रही है, छोटे बिज़नेस का सेक्टर और भी अहम् भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

प्रदेश में आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं,बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में बारिश के आसार,मौसम में बदलाव से कुछ इलाकों में दिन के तापमान में आ सकती गिरावट,वहीं चूरू और सीकर सहित शेखावाटी क्षेत्र में ठंडक बढ़ने के आसार,हालांकि बारिश का असर पूरे प्रदेश में एकसमान नहीं रहेगा,जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना,इससे दिन के तापमान में आ सकती है भारी गिरावट।

उदयपुर में आज निकलेगी मां नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य शोभायात्रा, 1000 से अधिक महिलाएं कलश लेकर होंगी शामिल

उदयपुर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर शूलधारिणी सेना उदयपुर की ओर से आज शनिवार, 10 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दोपहर 3:15 बजे रेती स्टैंड स्थित आवरी माता मंदिर से शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें 1000 से अधिक महिलाएं माता रानी की चुनरी ओढ़कर सिर पर कलश धारण करेंगी।सेना के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि शोभायात्रा में नासिक ढोल, बाहुबली हनुमानजी, भगवान नरसिंह, शिव अघोरी मंडली और श्रीनाथजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ अश्व नृत्य, लोक नृत्य और अखाड़ा प्रदर्शन भी होंगे। शोभायात्रा टेकरी चौराहा, माली कॉलोनी, देवनारायण मंदिर, परशुराम चौराहा और राजेंद्र नगर होते हुए टेकरी स्कूल पहुंचेगी तथा वहां से पुनः आवरी माता मंदिर लौटेगी, जहां नवदुर्गा स्वरूपों की स्थापना की जाएगी।आयोजन की विशेषता मिट्टी से निर्मित नवदुर्गा प्रतिमाएं हैं, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। शूलधारिणी सेना पिछले 19 वर्षों से यह आयोजन कर रही है। कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया है और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।सेना संस्थापक गजेंद्र आचार्य, प्रदेश सचिव भूपेंद्र धाभाई, सेना उप प्रमुख सतीश मालवीय, जिलाध्यक्ष संदीप चौहान, नगर अध्यक्ष संजय सुथार, महेंद्र सिंह चौहान, नितिन सिंह गहलोत, प्रशांत तेली, सुनील निमावत, हरीश सालवी, महावीर प्रसाद शर्मा, शालीभद्र नागोरी और हार्दिक तेली सहित सेना के कार्यकर्ता आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उदयपुर में सजा ग्लैमर का मंच, India’s Iconic Star Season 2 का भव्य आयोजन

उदयपुर। R Production House द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित मॉडलिंग शो “India’s Iconic Star Season 2” का भव्य आयोजन अटल सभागार, उदयपुर में किया गया। शो में मॉडलिंग, फैशन और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। विभिन्न कैटेगरी के प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और टैलेंट से दर्शकों और जूरी का दिल जीता। शो के ऑनर मिस्टर रिदम पंवार ने बताया कीचार कैटेगरी में चुने गए विजेताMiss Category में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पूजा First Runner-up और करिश्मा Second Runner-up रहीं।Mr Category में नक्ष विजेता रहे। प्रिंस ने First Runner-up और लक्ष ने Second Runner-up का खिताब हासिल किया।Mrs Category में ममता टेलर ने विजेता का ताज जीता। नंदनी First Runner-up और कविता Second Runner-up रहीं।वहीं Kids Category में सोनू Winner, द्रोणा First Runner-up और गायत्री पंवार Second Runner-up रहीं।शो में नजर आए खास मेहमानकार्यक्रम में कई खास हस्तियों की मौजूदगी ने शो की रौनक बढ़ाई। नीलू कुमावत, सृष्टि कुमावत, सोना कोटियाना, Sam Afam, शानू खान और छवि शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।शो को सफल बनाने में टीम का योगदानशो की शानदार प्रस्तुतियों को तैयार करने में कोरियोग्राफर वासु राठौड़ और इशिका मखीजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शो का कोऑर्डिनेशन अंशिका गर्ग और ज़ारा आदिवाल ने संभाला।प्रतिभागियों के आकर्षक आउटफिट्स के लिए Radhika Rental आउटफिट पार्टनर रहे, जबकि Classic Makeover ने मेकअप की जिम्मेदारी संभाली। पूरे आयोजन के खूबसूरत पलों को Sahil Photography ने अपने कैमरे में कैद किया। शो की एंकरिंग नितिन दशोरा ने की।ट्रॉफी पार्टनर्स का रहा सहयोगशो के विजेताओं के लिए ट्रॉफी की व्यवस्था Bhagya Shree Creation और PMK Events द्वारा की गई। उनके सहयोग ने विजेताओं के सम्मान को और खास बनाया।India’s Iconic Star Season 2 ने उदयपुर में फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा को एक मंच पर लाते हुए एक यादगार शाम का रूप लिया। विजेताओं और सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने इस आयोजन को खास बना दिया।